इंदौर : करीब ढाई साल बाद इंदौर कोरोना मुक्त हो गया है। अर्थात सरकारी रिकॉर्ड में अब कोरोना का एक भी मरीज उपचाररत नहीं और न ही कोई कोई नया मरीज सामने आया है।
बता दें कि 24 मार्च 2020 को इंदौर में कोरोना का पहला मरीज मिला था। लगभग 32 माह बाद वो समय आया जब इंदौर में एक भी उपचाररत मरीज नहीं बचा। अंतिम दो मरीज भी होम आइसोलेशन में स्वस्थ
हो गए।
जांच में भी नहीं मिला कोई मरीज।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 179 लोगों की जांच की।इनमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। इंदौर में इन 32 माह के दौरान 2 लाख 12 हजार 511 पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें 1469 की मौत हुई और 2,11042 मरीज स्वस्थ हो गए। 38 लाख 63 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट अब तक करवाए गए हैं।पिछले दिनों हवाई यात्रियों को मास्क से निजात मिल गई थी। अब विदेश से आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फार्म भरने से भी मुक्त कर दिया गया है। इंदौर कोरोना से फिलहाल मुक्त हो गया है।
Related Posts
April 26, 2017 कोयला घोटाला: CBI ने पूर्व निदेशक रंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR नई दिल्ली।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को अपने पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के […]
March 30, 2020 टोटल लॉकडाउन से गैस एजेंसी, दवा दुकानें और बैंकों को दी गई छूट इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने मंगलवार 31 मार्च से आवश्यक वस्तुओं, […]
February 26, 2022 घर से लाखों रुपए लेकर दोस्त से मिलने जा रही नाबालिग को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के हवाले
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग बालिका को, मात्र 24 घंटे […]
August 7, 2025 संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में 10 अगस्त को होगी सामाजिक सद्भाव बैठक
इंदौर - उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर के […]
May 3, 2025 कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को दी गई मंजूरी
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 05 फीसदी बढ़ा।
पराली जलाने वाले किसानों को नहीं […]
January 11, 2023 मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दो दिवसीय व्याख्यान माला 13 जनवरी से
राजेंद्रनगर के श्रीराम मंदिर में होंगे व्याख्यान।
15 जनवरी को मकर संक्रांति पर […]
March 15, 2017 BREAKING: शंशाक मनोहर ने ICC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा […]