आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन ब्रिज।
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण शहर को एक और सौगात देने जा रहा है। आगामी 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा फूटी कोठी चौराहा पर बनने वाले 6 लेन फ्लाय ओवर का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा फूटी कोठी चौराहा पहुँचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए चावड़ा ने उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन ब्रिज।
श्री चावड़ा ने बताया फूटी कोठी चौराहा पर 55 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला यह 6 लेन फ्लायओवर 625 मीटर लंबा एवं 24 मीटर चौड़ा होगा। इसकी निर्माण एजेंसी मैसर्स पाथ इंडिया लिमिटेड होगी, इसके बन जाने से धार रोड से आने वाला ट्रैफिक सीधे एबी रोड और केशरबाग ब्रिज की ओर जा सकेगा, वही रिंग रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक जो राजीव गांधी चौराहे से धार रोड की ओर जाना चाहता है वह बिना किसी बाधा के धार रोड की ओर जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक एवं पूर्व महापौर मालिनी गौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, आईडीए सीईओ आर.पी. अहिरवार एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Related Posts
February 13, 2022 महिला थाना पुलिस ने कॉउंसलिंग के जरिए टूटने से बचाया परिवार
इंदौर : अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के कर्तव्य के साथ इंदौर पुलिस अपने […]
January 18, 2022 नियमित योग व एक्सरसाइज से बढाएं अपनी इम्युनिटी- डॉ. साहू
इंदौर : कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रान भले ही घातक नही है फिर भी हमें सतर्क और सावधान […]
June 7, 2024 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया शनिदेव का जन्मोत्सव
हवन, अभिषेक, महाआरती, 56 भोग के हुए आयोजन।
बड़ी संख्या में भक्तों ने किए शनिदेव के […]
February 1, 2024 इंदौर से अयोध्या के लिए 10 फरवरी को रवाना होगी अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
प्रति शनिवार इंदौर से होगी रवाना।
हर सोमवार को अयोध्या से इंदौर के लिए […]
December 16, 2021 आर्किटेक्चर की छात्राओं को इंटीरियर डेकोरेशन में उपयोगी आर्टिकल्स का दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,राजेंद्र नगर में आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर […]
September 22, 2021 यश को मिला सुगम गायन स्पर्धा में सुयश, बच्चों के समूह में वैषवी पहले स्थान पर रही
इंदौर : राजेन्द्र नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणपति उत्सव का समापन अभंग गायन के साथ हुआ । […]
January 10, 2021 10 दिन चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, घर- घर जाकर एकत्रित की जाएगी सहयोग राशि
इंदौर : अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर में हर हिन्दू परिवार की सहभागिता […]