पिस्टल और बिना नंबर की एक्टिवा की गई जब्त।
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर आरोपी को पकड़ने में क्राइम ब्रांच को सफलता मिली।
आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स (देशी पिस्टल) व बिना नंबर की एक्टिवा गाडी बरामद की गई।
छोटी ग्वालटोली पुलिस के सहयोग से मुराई मोहल्ला क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी का नाम विनायक योगी पिता शिव योगी, निवासी गायत्री नगर इन्दौर होना बताया गया।
आरोपी विनायक से पूछताछ पर पता चला कि वह हत्या के अपराध में आजीवन कारावास भुगत रहे कुख्यात अपराधी शिव टुन्डा उर्फ योगी का लडका है जो क्षैत्र मे अपनी दहशत कायम करने के लिए देशी पिस्टल लिए घूम रहा था।
थाना छोटी ग्वालटोली पर अपराध धारा 25 आयुध अधिनियम का पंजीबध्द कर आरोपी विनायक के खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
June 15, 2022 नामांकन के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022
इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव में नामांकन जमा करने के […]
April 21, 2021 जनता कर्फ्यू का सख्ती के साथ कराया जा रहा पालन, बेवजह घर से निकले लोगों को पकड़कर भिजवाया अस्थाई जेल
इंदौर : बुधवार से पूरे इंदौर जिले में लगाए गए जनता कर्फ्यू का जिला व पुलिस प्रशासन ने […]
December 30, 2022 माहेश्वरी समाज के चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, दो पैनल उतरी मैदान में
इंदौर : माहेश्वरी समाज, इंदौर के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल चुनाव की तारीख […]
December 17, 2019 बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में 390 पेज का चालान पेश, 6 महिलाओं सहित 8 को बनाया आरोपी इंदौर : पूरे प्रदेश को हिला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने करीब 88 […]
March 2, 2023 बजट झूठी घोषणाबाज सरकार की घोषणाओं का स्मारक है – कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा […]
October 2, 2022 गांधी जयंती पर बीजेपी के सेवा पखवाड़े का समापन, स्वदेशी पर दिया गया जोर
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने वोकल फॉर लोकल एवं […]
December 14, 2024 नेशनल लोक अदालत में 13 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
60 करोड़ रुपये के अवार्ड पारित।
18 करोड़ रुपये टैक्स के बतौर प्राप्त हुए।
इंदौर : […]