इंदौर :, पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है : रणदिवे
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पूण्यतिथि पर शनिवार, 11 फरवरी को दीनदयाल उपवन, भंवरकुआ स्थित प्रतिमा पर विधानसभा 1, 4, राऊ व देपालपुर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसीतरह विधानसभा ,2 3, 5 और सावेर के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बापट चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि पंडित दीनदयाल के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है। हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,विधायक रमेश मेंदोला,महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, शैलजा मिश्रा, ज्योति तोमर, विजय मालानी, पार्षद कंचन गिदवानी, कमल वाघेला,सौगात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
March 19, 2025 रंगपंचमी की गेर के कारण पश्चिम मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शट डाउन वाले इलाकों का शेड्यूल जारी […]
April 4, 2017 अजमेर ब्लास्ट: इंद्रेश-साध्वी को NIA की क्लीन चिट, 17 को फैसला नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जयपुर की अदालत में इंद्रेश कुमार […]
March 16, 2022 ऑनलाइन ठगी की शिकार आवेदिका को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए 60 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पीड़िता के […]
May 7, 2022 16 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अव्यस्क बालिका को ले जाकर, दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 10 वर्ष के […]
February 29, 2020 रेलवे पुलिस के जवानों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जवानों ने कराया परीक्षण इंदौर : रोटरी क्लब मेघदूत और मेदांता अस्पताल के सहयोग से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का […]
December 15, 2023 मप्र के लिए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है संकल्प पत्र – 2023
संकल्प पत्र-2023 के क्रियान्वयन के लिए सात दिन में रोड मेप बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए […]
December 26, 2024 27 दिसंबर को इंदौर – जोधपुर ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
इंदौर : पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के बगड़ी नगर एवं सोजत रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य […]