अभिषेक, शिव महिमा स्तोत्र, लक्ष्यार्चन आराधना सहित संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान।
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव में शनिवार सुबह अभिषेकात्मक संग्रहमख महारूद्र महायाग, संध्या को सामूहिक शिव महिमा स्त्रोत और लक्ष्यार्चन आराधना में सैक़ड़ों भक्तों ने भाग लिया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में संध्या को महाआरती के बाद चारों प्रहर विशेष आराधना का क्रम शुरू हुआ, जो रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगा।
आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, यदुनंदन माहेश्वरी, राजेन्द्र महाजन ने बताया कि रूद्राभिषेक में 31 विद्वानों ने भाग लिया। सुबह भगवान भवानी शंकर का विशेष श्रृंगार दर्शन, गोदुग्ध से अखंड अभिषेक एवं महाआरती के अनुष्ठानों में भक्तों की भारी मौजूदगी बनी रही। संध्या को सामूहिक शिव महिम्न स्त्रोत, लक्ष्यार्चन आराधना तथा शिव उपासना महामंत्र के नियमित अनुष्ठानों में भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। चारों प्रहर पूजा में भगवान का आम, अंगूर, अनार, संतरा, गन्ना, पान एवं अन्य फलों के रस से रूद्राभिषेक किया गया।
Related Posts
October 25, 2016 मुलायम बोले- चुनाव के बाद तय होगा CM; शिवपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए अखिलेश, सपा सपोर्टर्स की नारेबाजी लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस […]
March 5, 2020 महिला दिवस पर महिलाएं करेंगी आचार्यश्री का महापूजन इंदौर : इस बार 8 मार्च को महिला दिवस दिगम्बर जैन संत आचार्य विद्या सागर जी महाराज के […]
August 8, 2020 निजी अस्पतालों के प्रबन्धकों को कोविड मरीजों के इलाज को लेकर संशोधित गाइडलाइन से कराया गया अवगत इंदौर : जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निजी और शासकीय अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम […]
March 26, 2021 होली- धुलंडी पर रोक को लेकर गरमाई सियासत, विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी पर लगाया हिन्दू विरोधी होने का आरोप
इंदौर : रविवार को होली पर लगाए गए लॉक डाउन और धुलेंडी पर लॉक डाउन जैसे ही प्रतिबंधात्मक […]
February 27, 2017 मप्र में एक साल में 4527 महिलाओं के साथ रेप।
मध्यप्रदेश में एक फरवरी 2016 से लेकर अब तक कुल 4527 महिलाएं दुष्कर्म या सामूहिक […]
February 13, 2022 इंदौर प्रेस क्लब ने इंदौर की बेटी लता दीदी को पेश की स्वरांजलि
इंदौर : कुदरत का नूर, कालजयी गायिका लता मंगेशकर भले ही लौकिक रूप से अब हमारे बीच नहीं […]
April 4, 2021 कांग्रेसी विधायक के पुत्र ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
इंदौर : उज्जैन के समीप बड़नगर से कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर […]