आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार के प्रकल्प ‘हैप्पी चाइल्ड, हैप्पी इंदौर’ का करेंगे शुभारंभ।
14 मार्च को रखी गई है भजन संध्या।
इंदौर: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर मार्च के अंतिम सप्ताह में इंदौर में रहेंगेl इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके अनुयायी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैंl
“आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार” के सीए सोम सिंघल और मीडिया प्रभारी सीए अभय शर्मा ने बताया कि इंदौर को देश के स्वच्छतम शहर के साथ खुशहाल शहर बनाने हेतु, आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा संयुक्त रूप से “HAPPY CHILD HAPPY INDORE” कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया हैl इसके तहत एक वर्ष के दौरान 1लाख 1हजार बच्चों को ध्यान योग एवं प्राणायाम कोर्स कराया जाएगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस प्रकल्प का शुभारम्भ गुरुदेव के इंदौर प्रवास के दौरान उनकी उपस्थिति में किया जाएगा।
14 मार्च को भजन संध्या।
संस्था द्वारा 14 मार्च 2023 मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भजन गायक प्रवीण मेहता की भजन संध्या का आयोजन सीए ऑडिटोरियम स्कीम नंबर 78 में शाम 7:00 बजे से रखा गया है। इसमें इंदौर चार्टर्ड अकाउंटेंट परिवार एवं अन्य सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
Related Posts
November 9, 2024 गोदाम से जब्त की गई एक क्विंटल पॉलिथीन की थैलियों
फूलों के कारोबार की आड़ में किया जा रहा था अमानक पॉलिथीन की थैलियों का विक्रय।
गोदाम […]
April 14, 2019 प्रत्याशी चयन के मामले में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी नई दिल्ली : मप्र में प्रत्याशी चयन के मामले में बीजेपी बहुत पिछड़ गई है। कांग्रेस ने […]
May 23, 2020 सावधान : मास्क नहीं पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना..! इंदौर : जिस तरह अभी नगर निगम कचरा फेंकने या थूकने पर स्पॉट फाइन वसूलता है, उसी तरह […]
March 3, 2023 शिवाजी मार्केट नंदलालपुरा में होगा विस्थापित
इंदौर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में दिए गए निर्देश।
इंदौर : इंदौर स्मार्ट सिटी […]
July 8, 2019 नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी […]
December 17, 2024 चार नई महिला खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल
कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी का किया […]
February 28, 2017 110 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया थाना तेजजी नगर के अपराध क्रमांक 101/2015,20/2015,101/2015 के मुख्य आरोपी कैलाश गर्ग और […]