इंदौर : रंग पंचमी-2023 के अवसर पर इंदौर में निकाली गई गेर के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन फोटोग्राफ्स से इंदौर की रंगारंग गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने में मदद मिलेगी।
प्रतियोगिता के लिए गठित चयन समिति ने प्रथम पुरस्कार के लिए रवीन्द्र सेठिया, द्वितीय पुरस्कार के लिए प्रवीण बरनाले और तृतीय पुरस्कार के लिए हरीश शर्मा की प्रविष्टी का चयन किया। प्रथम पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपये दिए जाएंगे।
चयन समिति ने सांत्वना पुरस्कार के लिये सर्वश्री देवेन्द्र शिवरे, चेतन ऐरन, जयेश मालवीय, प्रफुल्ल चौरसिया (आशु), चंदू जैन, शंकर गुप्ता, देवेन्द्र मालवीय, यशवंत पंवार, नितिन मालवीय तथा अम्बर नाइक की प्रविष्टियों को चुना। सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक फोटाग्राफर को पांच-पांच हजार रूपये दिए जाएंगे।
चयन समिति में भालु मोंढे, ओ.पी. सोनी तथा उप संचालक जनसम्पर्क डॉ.आर.आर. पटेल शामिल थे। इस प्रतियोगिता में 100 फोटोग्राफरों ने 287 फोटो प्रस्तुत किए थे।
Related Posts
November 10, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात जत्रा को मिल रहा जोरदार प्रतिसाद इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गांधी हॉल के समीप पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित […]
June 10, 2022 महालक्ष्मी नगर रहवासी विकास सहकारी संस्था के चुनाव में गुप्ता पैनल विजयी
इंदौर : महालक्ष्मी नगर रहवासी विकास सहकारी संस्था के चुनाव में आर के गुप्ता पैनल के सभी […]
March 21, 2019 बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, आडवाणी का पत्ता कटा नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी […]
November 28, 2019 महाराष्ट्र में ठाकरे राज, उद्धव ने ली सीएम पद की शपथ मुम्बई : दादर के शिवतीर्थ याने शिवाजी पार्क पर गुरुवार शाम अद्भुत नजारा था। यहां खूबसूरत […]
December 31, 2022 शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, जब्त किए गए 60 वाहन
शराब दुकानों, बीयर बार, पब के आने-जाने वाले मार्गो पर आज होगी सख्त चैकिंग।
शराब पीकर […]
March 29, 2022 राष्ट्रपति इंदौर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से करेंगे सम्मानित
पश्चिम जोन में इंदौर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
इंदौर : पांच बार देश के सबसे […]
December 6, 2020 ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को सीट बेल्ट बांधने के गिनाए फायदे..!
इंदौर : यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी […]