अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में राम नवमी के अवसर पर बावड़ी धंसने की घटना के मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी के खिलाफ जूनी इंदौर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत गैर ईरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। बावड़ी धंसने की घटना में 36 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल होकर अस्पताल में उपचाररत हैं।
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे जांच।
उधर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को सौंपी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने जांच के बिन्दु भी तय कर दिए हैं।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार बताया गया कि यह जांच मृतकों की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुयी? उक्त घटित सम्पूर्ण घटनाक्रम क्या था? उक्त घटित सम्पूर्ण घटनाक्रम में क्या परिस्थितियां थी, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु सुझाव, अन्य कोई बिन्दु जांच के दौरान प्रकाश में आता है तो उसके संबंध में अभिमत, बिन्दुओं पर जांच की जाएगी। उक्त घटना की जांच 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
November 4, 2022 प्रदेश की रोजगार देने वाली राजधानी है पीथमपुर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीथमपुर में एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के विकास […]
October 15, 2023 शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि
माँ शब्द में ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है। यह सृष्टि भी तो हमारी माँ ही है, जो […]
May 30, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में लहरी की कार्टूनशाला 1 जून से
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों और मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए ख्यात […]
March 15, 2021 नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद
इंदौर : एक वर्ष पूर्व अपहत हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को थाना कनाडिया […]
October 6, 2024 जैन समाज के गरबा उत्सव रास रंग में मंत्री विजयवर्गीय ने गरबा गीत गाकर बांधा समां
इंदौर : जैन समाज के हंसदास मठ में आयोजित निःशुल्क रास रंग गरबा उत्सव में शनिवार को […]
July 19, 2020 शुरू हुआ पहले स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल…! नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर […]
August 18, 2024 काम बंद हड़ताल और रैली निकालकर चिकित्सकों ने किया कोलकाता की घटना का विरोध
इंदौर : मध्यप्रदेश चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA), मेडिकल […]