मुम्बई:महाराष्ट्र में कांग्रेस के बाहुबली नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे और उनके 9 समर्थकों को अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। नितेश राणे कणकवली सीट से विधायक हैं।
एक दिन पूर्व नितेश राणे अपने विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले मुम्बई- गोवा राजमार्ग और वहां गड नदी पर बने पुल का निरीक्षण करने गए थे। गड्ढों से भरी सड़क और पुल की हालत देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के सब इंजीनियर को जमकर खरी- खोटी सुनाई थी। यही नहीं उनपर कीचड़ उड़ेलने के साथ रस्सी से बांधकर बदसलूकी भी की थी। पीड़ित इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने नितेश राणे को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई। इसपर अदालत ने 4 दिन का रिमांड मंजूर कर नितेश राणे को पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया।
Facebook Comments









