विधायक शुक्ला ने पराजित टीमों को भी दिया सांत्वना पुरस्कार।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में पहले दिन 15 मैच खेले गए। पराजित हुई टीमों को भी विधायक द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
स्पर्धा के संयोजक सागर शुक्ला ने बताया कि विधायक ट्राफी 2023 में पहले दिन 15 मैच खेले गए। हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों में भी जोश भर दिया था। मल्हारगंज इलेवन ने धुंआधार बल्लेबाजी कर पहले मैच में बाणगंगा लीजेंड को 8 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड विजय शर्मा को दिया गया । उन्होंने 17 गेंदों पर 55 रन बनाए और 3 विकेट लिए।इसके अलावा महादेव इलेवन ने दबंग चैलेंजर्स को, जय भीम टाइगर को बम बम इलेवन ने पराजित किया। किलर इलेवन ने पटेल इलेवन को हराया । सभी मैचों में पराजित टीम को भी सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। मैच में मुख्य अतिथि विनोद द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, बच्चा यादव, कपिल उपाध्याय, सुनील प्रजापत, राजेश सांखला, प्रेम वर्मा, शिव गुप्ता, विश्वास पांडेय, सुधीर दवे थे ।
इस प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विभिन्न क्षेत्रों की 200 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।
Related Posts
July 31, 2025 रचनात्मकता पर ध्यान दें कंटेंट क्रिएटर्स : डॉ. डेविश जैन
अपनी रुचि के अनुरूप कंटेंट का विषय चुने, सफलता जरूर मिलेगी : लता सबरवाल।
प्रेस्टीज […]
September 18, 2021 डेढ़ सौ रुपए में फर्जी आयुष्यमान व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनाकर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : फर्जी दस्तावेज बनाकर, लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते […]
November 6, 2019 सज्जन वर्मा का विजयवर्गीय पर पलटवार, बोले गरीबों का पैसा खानेवालों को छोड़ेंगे नहीं..! इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कमलनाथ सरकार को जालसाज {420} […]
July 14, 2024 गोदाम का दरवाजा तोड़कर 20 क्विंटल चना चुरा ले गया बदमाश
छावनी अनाज मंडी की घटना।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, पुलिस कर रही तलाश।
सीसीटीवी […]
October 18, 2024 अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
एटीएम बदलकर लोगों के साथ करते थे लूट व ठगी।
इंदौर : एटीएम बदलकर लोगों के साथ ठगी व […]
November 24, 2023 मथुरा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
जनवरी, फरवरी माह में इंदौर से चलने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर।
इदौर : उत्तर- […]
July 24, 2024 केंद्रीय कर्मचारी आरएसएस की गतिविधियों में ले सकेंगे भाग
केंद्र सरकार के रोक हटाने संबंधी निर्णय की हाईकोर्ट को दी गई जानकारी।
एक याचिका पर […]