बाइक सवारों ने सोसायटी में घुसकर मारीं गोलियां।
लाहौर में 33 साल से रह रहा था आतंकी परमजीत।
नई दिल्ली : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का चीफ, आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान के लाहौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।वह 30 जून 1999 में चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय के पास हुए बम ब्लास्ट का आरोपी था। भारत सरकार की आतंकी लिस्ट में उसका नाम था। आतंकी परमजीत को जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था। वह यहां मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दाे लोगों ने यह हमला किया और फरार हो गए।
केंद्र की आतंकियों की लिस्ट में पंजवड़ का नाम।
आतंकी परमजीत सिंह मूलतः पंजवड़ पंजाब में तरनतारन जिले के झब्बाल थाने के तहत आनेवाले पंजवार गांव का रहने वाला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 में नौ आतंकियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें परमजीत सिंह पंजवड़ का नाम आठवें पर था। इस लिस्ट में उसके अलावा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का चीफ वधावा सिंह बब्बर का नाम भी था जो तरनतारन में ही दासूवाल गांव का रहने वाला है। पंजवड़ 90 के दशक से पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था।
Related Posts
May 2, 2023 क्रेन ने बाइक सवारों को कुचला, चार की मौत, एक घायल
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा।
इंदौर : मंगलवार शाम बाणगंगा थाना क्षेत्र […]
May 10, 2021 कोरोना से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीए की हरी झंडी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीआई ने मंजूरी […]
February 22, 2019 पेट्रोल चुराने से रोका तो युवक की हत्या कर दी इंदौर: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे बदमाशों को रोकना एक युवक को महंगा पड़ा। […]
August 25, 2021 टीकाकरण का दूसरा अभियान भी रचेगा इतिहास – सोनकर
इंदौर : जिले में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान-2 में स्थानीय प्रशासन […]
November 2, 2019 झारखंड में पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव नई दिल्ली : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को […]
May 23, 2023 प्रेस्टीज यूजी कैंपस के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी गई फेयरवेल पार्टी
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर अंडरग्रेजुएट कैंपस के […]
January 21, 2024 नैनों में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करने वाला क्षण है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा
श्रीराम का जीवन हो या हो अलौकिक मंदिर निर्माण,सहने पड़े दोनों को ही अनंत संघर्षो के […]