आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद।
इंदौर : उच्च शिक्षा प्राप्त शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली की गिरफ्त में आया है।आरोपी वाहन चुरा कर फर्जी कागजात बनाकर बेच देता था।मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए वाहन चोर का नाम विनय तिवारी नि. फिरोज गाँधी नगर इन्दौर होना बताया गया।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP 46 ZA 1645 जब्त की।
आरोपी विनय तिवारी से बारीकी से पूछताछ पर उसने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई तीन बाइक बरामद करवाई।
आरोपी विनय तिवारी ने बी.टेक किया है।महंगे नशे के शौक के लिए वह वाहन चोरी की वारदातें करता था।आरोपी ने सिल्वर मॉल की बेसमेन्ट पार्किंग से एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल चुरा कर यशवंत प्लाजा की बेसमेन्ट पार्किंग में रख दी और यशवंत प्लाजा से पल्सर मोटर सायकल चुरा कर बेचने के लिए घूम रहा था। आरोपी विनय तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर आरोपी से शहर के विभिन्न स्थानो से चोरी हुए वाहनो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
September 2, 2023 जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार
नई दिल्ली: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया […]
March 11, 2022 भोपाल में निजी विधि संस्थान में छात्राओं के कथित यौन शोषण का मामला उजागर
भोपाल : देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि संस्थान (एनएलआईयू) की करीब 100 छात्राओं के […]
August 30, 2021 पीएम मोदी ने मन की बात में की इंदौर की स्वच्छता की तारीफ
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व […]
October 18, 2021 शातिर दो पहिया वाहन चोर आया पुलिस की गिरफ्त में, 4 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को 12 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने […]
December 5, 2020 नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपए कीमत के तीन मोबाइल किए जब्त
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच […]
August 12, 2021 मासूम भांजी के साथ हैवानियत करने वाले कलयुगी मामा को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : 2 वर्ष की मासूम बालिका के साथ हैवानियत करने वाले नराधम को अदालत ने 20 वर्ष के […]
May 15, 2025 अजेय योद्धा थे बाजीराव पेशवा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं में होती है उनकी गणना..
बाजीराव पेशवा पर लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह में बोले अतिथिगण।
इंदौर : हमारा इतिहास […]