इंदौर : प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जगह-जगह योग के कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक लालबाग परिसर में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, बड़ी संख्या में युवा व अन्य नागरिक शामिल होंगे।
लालबाग परिसर में प्रातः ठीक 6:00 बजे से एकत्रिकरण प्रारंभ हो जाएगा। ठीक 7 बजे से योग कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन व जिला आयुष विभाग इन्दौर के तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन, हार्टफुलनेस संस्थान, परमानन्द योगा इंस्टीट्यूट, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी,प्रत्यांश कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन्दौर जिले के केशर पर्वत ग्राम गवली पलासिया, ओल्ड महू मानपुर रोड महू जिला इन्दौर पर 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8 बजे किया जाएगा।
Related Posts
December 30, 2021 केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे समर्थक, गरीबों को वितरित करेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन 31 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया […]
May 31, 2021 इंदौर में बनेगा ब्लैक फंगस का इंजेक्शन, 15 जून के बाद होगा उपलब्ध
इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में कारगर माने जा रहे एम्फोटेरेसिन- बी इंजेक्शन का उत्पादन […]
January 14, 2023 निम्न गुणवत्ता और मिलावटी पाए गए मेसर्स चारभुजा कैटरर्स के नमकीन व बेसन चक्की
मिठाई में अखाद्य रंग का उपयोग करने की जांच में पुष्टि, की गई एफआईआर।
इंदौर : खाद्य […]
August 7, 2020 हंसदास मठ में 11सौ दीपों से की गई राम नाम की रचना इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर रामलला मंदिर के भूमिपूजन के […]
November 5, 2020 दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए एक सप्ताह में पूरे करें मेंटेनेंस कार्य- तोमर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली कुछ ही दिनों बाद आनेवाला है। रोशनी के इस पर्व पर […]
November 3, 2023 मैं सुनिश्चित करूंगा की क्षेत्र में नशा,चंदाखोरी, वसूली और दादागिरी न हो
कुशवाह नगर चौराहा पर नुक्कड़ सभा में गरजे कैलाश विजयवर्गीय।
इंदौर : मेरे आने के बाद […]
September 18, 2020 अभिभाषकों के बीच वितरित किए गए एनर्जी ड्रिंक के पैकेट्स इंदौर : आनंद गोष्ठी और ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन ने शुक्रवार को इंदौर के अभिभाषकों को डाबर […]