बदमाशों से जब्त किए गए घातक हथियार।
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 08 हथियारबंद बदमाश, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में आए हैं।
आरोपियों की बाणगंगा स्थित काकाश्री पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना थी।बदमाशों से एक तलवार, चाकू-छुरा, बेसबाल का बेट जब्त किया गया है।
पुलिस थाना बाणगंगा को दिनांक 09.07.2022 की रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि नमकीन क्लस्टर के पीछे अंधेरे में कुछ हथियारबंद बदमाश बैठकर काका श्री पेट्रोल पर डकैती डालने की योजना बना रहे है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 08 हथियारबंद बदमाशों को धर – दबोचा,जिसमें तीन नाबालिग अपचारी बालक भी शामिल हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम 01. अमन कुशवाह निवासी हेमू कालोनी इन्दौर,02. समीर खान निवासी गाडराखेडी इन्दौर, 03 निखिल शर्मा निवासी बलाई मोहल्ला इन्दौर,04. सौरभ पुरी नि. गाडराखेडी इन्दौर और 05 निखिल केल्दे निवासी धोबी मोहल्ला इन्दौर होना बताए।
बदमाशों के विरुद्ध डकैती की योजना बनाने के संबंध में अपराध धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध कर, विवेचना लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।आरोपियों की गैंग नें दो दिन पहले वृंदावन चौराहे पर कैफे में भी तोड़-फोड़ की घटना की थी, जिस के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 23, 2022 क्रेडाई के सहयोग और जनभागीदारी से जगमगाएगा इंदौर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहे, मार्ग और ऐतिहासिक इमारतें […]
January 13, 2021 देह व्यापार के बड़े गिरोह का खुलासा, 5 महिलाओं सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का खुलासा करते हुए सात पुरुष व […]
April 12, 2017 यातायात नियमों के सख्त प्रावधानों वाले मोटर वाहन विधेयक को लोकसभा की मंजूरी शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने और सड़क […]
June 29, 2025 जगत कल्याण के लिए रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं भगवान जगन्नाथ
भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करने वाले, नीलांचल अर्थात पुरी में निवास करने वाले, […]
May 6, 2021 नियमों को शिथिल कर हर गरीब परिवार को उपलब्ध कराएं निःशुल्क खाद्यान्न- मुख्यमंत्री
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संकटकाल में कोई भी गरीब बिना […]
March 25, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के सात शहरों में रहेगा रविवार का लॉक डाउन, शिवराज कैबिनेट ने लगाई मुहर
भोपाल : मंत्रालय में बुधवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केबिनेट की बैठक […]
January 9, 2024 पत्रकारिता में इंदौर की भूमि सदैव उर्वरा रही है : केजी सुरेश
स्व. विद्याधर शुक्ला और ज्वालाप्रसाद शुक्ला की याद में वरिष्ठ संपादकों और प्रतिभाशाली […]