मौसम अनुकूल रहने पर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान – 3
नई दिल्ली : इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ.एस सोमनाथ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। डॉ. सोमनाथ ने उन्हें 23 अगस्त 2023 की शाम चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति और तैयारी के बारे में अवगत कराया।
इसरो के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को चंद्रयान-3 की स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी प्रणालियां पूरीतरह से काम कर रही हैं और बुधवार को किसी आकस्मिक संकट की आशंका नहीं है। अगले दो दिनों में चंद्रयान-3 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग का अंतिम क्रम दो दिन पहले लोड किया जाएगा और उसका परीक्षण किया जाएगा।
लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण।
इसरो के सूत्रों के मुताबिक चंद्रयान – 3 की चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त की शाम सेफ लैंडिंग होगी। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा ताकि लोग इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बन सकें।
Related Posts
January 21, 2022 क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उड़ाए 81 हजार रुपए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन ठगी में किसान आवेदक के 81,000/- रूपए वापस […]
March 15, 2023 हिंदी – मराठी कवयित्री सुशीला ताई कुलकर्णी का निधन
इंदौर : रामबाग निवासी, मराठी और हिंदी की वरिष्ठ कवयित्री सुशीलाताई कुलकर्णी जो" माई" के […]
February 10, 2024 सभी दूध डेयरियों में दूध की गुणवत्ता(फेट) चेक करने की मशीनें लगाना अनिवार्य
उपभोक्ताओं के हित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय।
मानव जीवन के लिए असुरक्षित व अमानक […]
September 14, 2022 रिसर्च पर ध्यान नहीं देने से वैश्विक शैक्षिक परिदृश्य में हम पिछड़ गए – डॉ. धर
64वे स्थापना दिवस पर अभ्यास मंडल ने जाल सभागृह में 64 दीप जलाएं।
पुराने 3 सदस्यों […]
May 7, 2021 1 जून से ऑनलाइन जारी होंगे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र
नागदा : केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार […]
April 28, 2020 पत्थरबाजों ने जेल में भी फैलाया संक्रमण, 19 हुए संक्रमित इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर […]
May 25, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट का दौर जारी, 7 फ़ीसदी रह गई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप हर बीत रहे दिन के साथ कम हो रहा है। सोमवार 24 मई को […]