वेतन का भुगतान शीघ्र करने की महापौर व निगमायुक्त से की मांग।
इंदौर : नगर पालिक निगम कर्मचारी कामगार नेता महेश गौहर ने बताया कि निगम कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन आज 8 सितंबर तक भी नहीं मिल पाया है । गौहर ने बताया कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार वेतन में इतना विलंब हुआ है । भाजपा परिषद के कार्यकाल में वेतन नहीं मिलना एक गंभीर मामला है , कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें जो लोन की किस्त भरना है वह एक माह के अतिरिक्त ब्याज सहित भरना होगी । छोटे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को महंगाई के इस युग में वेतन नहीं मिलने से काफी असुविधा हो रही है।
इंदौर नगर पालिक निगम कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सुनील बंसल, भारत सिंह चौहान एवं राजेंद्र कुमार यादव ने भी निगम कर्मचारी एवं सफाई मित्रों को अगस्त माह का वेतन आज दिनाक तक (08 सितंबर)भी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है । कर्मचारी नेताओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त हर्षिका सिंह से मांग की है कि निगम कर्मियों को तुरंत वेतन का भुगतान किया जाए।
Related Posts
December 9, 2020 18 दिनों के बाद 5 सौ के नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…!
इंदौर : लगभग 18 दिनों के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले 5 सौ से कम दर्ज हुए। […]
November 12, 2019 सांई शाही भंडारे में 2 लाख लोगों ने ग्रहण की प्रसादी इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे पर शनिवार से प्रारंभ हुए […]
July 24, 2023 महू – सनावद ब्रॉडगेज के काम में लाई जा रही तेजी, टनल के हो चुके हैं टेंडर
इंदौर - भोपाल वंदे भारत में कम ऑक्यूपेंसी की समीक्षा की जा रही है।
इंदौर प्रवास पर […]
October 2, 2020 गांधी के विचारों पर केंद्रित ई- पोस्टर का विमोचन
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा महात्मा गाँधी के जीवन और विचारों पर […]
November 3, 2019 नाथ मंदिर में भागवत कथा सप्ताह 5 नवम्बर से इंदौर : साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर में श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन 5 नवम्बर से किया […]
December 27, 2021 पालदा क्षेत्र में महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर की हत्या
इंदौर : भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक महिला की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि […]
October 21, 2021 बुरहानपुर में जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे गोपी नेमा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
इंदौर : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए […]