भारी बारिश से उत्पन्न हालात का लिया जायजा।
महेश जोशी नगर के रहवासियों को शिफ्ट कराया।
इंदौर : तेज बारिश और जल भराव के चलते निगम और प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। देर रात 1 बजे कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी मैदान में उतरे कलेक्टर ने सबसे पहले नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ने कंट्रोल रूम में समस्याओं को लेकर आने वाले फोन पर आमजन से भी बात की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों के जोनल अधिकारीयो से भी चर्चा की। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी निगम अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, मनोज पाठक और प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ सिटी कोतवाली और एमटीएच अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर जूनी इंदौर मुक्ति धाम के सामने स्थित महेश जोशी नगर पहुंचे। यहां लगातार कान्ह नदी में पानी बढ़ रहा था जिसके चलते कलेक्टर ने यहां के लोगों को अन्य स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगम कर्मियों द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। देर रात तक कलेक्टर अमले के साथ लगातार भ्रमण करते रहे।
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीम ओम नारायण बड़कुल ने सिरपुर तालाब का निरीक्षण किया वहीं एडीएम रोशन राय ने परदेशीपुरा क्षेत्र में व्यवस्थाएं की निगरानी की।
Related Posts
June 25, 2023 मराठी भाषा के उत्थान के लिए इंदौर में किए जा रहे प्रयासों में पूरा सहयोग करेंगे
इंदौर प्रवास पर आए महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने दिलाया भरोसा।
शहर की […]
March 11, 2021 23 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, 4 लोगों पर हमला कर किया घायल
इंदौर : करीब 23- 24 घंटे की मशक्कत के बाद खंडवा रोड पर रहवासी क्षेत्र में घुसे तेंदुए […]
November 19, 2020 गाने- बजाने की अनुमति मिलने पर बैंड महासंघ ने जताया सरकार और सांसद के प्रति आभार
इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते बीते 8 माह से हाथ पर हाथ धरे बैठे बैंड बाजे वालों को […]
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]
June 29, 2020 पाक में फंसे साढ़े चार सौ भारतीय वापस लौटे, इंदौर के 8 भी हैं शामिल इंदौर : कोरोना के कारण करीब 450 भारतीय पिछले तीन महीनों से पाकिस्तान में ही फंसे थे। […]
November 26, 2019 महाराष्ट्र में 27 नवम्बर को बहुमत परीक्षण का ‘सुप्रीम’ आदेश नई दिल्ली : महाराष्ट्र में छिड़े सत्ता संग्राम के बीच शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी द्वारा […]
July 24, 2022 महापौर व पार्षदों को कलेक्टर दिलाएंगे शपथ
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके जिले के […]