नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतनेवाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। रविवार को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से पराजित कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता। बीती दो वर्षों में सिंधु को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। इस बार सिंधु ने स्पर्धा की शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे। हर मुकाबले के बाद उनके प्रदर्शन में निखार आता गया और अंततः फाइनल मुकाबला जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। नोजोमी ओकुहारा से 2017 में सिंधु को शिकस्त खानी पड़ी थी। सिंधु ने वो हिसाब भी चुकता कर दिया। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु इससे पूर्व दो कांस्य और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
Related Posts
January 19, 2022 बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना का 20 जनवरी से होगा आगाज, हर बूथ की जानकारी होगी डिजिटलाइज
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के […]
November 6, 2021 अम्बानी परिवार के लंदन में जा बसने सम्बन्धी खबरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया बेबुनियाद
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को […]
November 19, 2021 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सीएम शिवराज ने किया नमन
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। […]
August 22, 2022 स्कूली बच्चों से भरे ट्रैक्स वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 बच्चों की मौत, 11 घायल
ट्रैक्स में फंसे घायल बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला।
उज्जैन : नागदा में उन्हेल […]
September 22, 2020 बड़े अस्पतालों को दें ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति इंदौर : बीजेपी नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने केंद्र सरकार से […]
November 20, 2019 सावरकर को भारतरत्न : तर्क, वितर्क और कुतर्क इंदौर : (प्रकाश हिंदुस्तानी) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विनायक दामोदर सावरकर को भारत […]
April 11, 2021 हर कोरोना मरीज के लिए जरूरी नहीं है रेमडेसीवीर
पहले धड़ल्ले से प्रिसक्रिप्शन में लिखा, अब डॉक्टरों ने आगाह किया।
सामान्य मरीजों की […]