महापौर- विधायक रहने के बाद भी कुछ नही किया।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा माधवानी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की बदहाली के लिए वर्तमान भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ जिम्मेदार हैं । उन्होंने विधायक और महापौर जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया ।
राजा मांधवानी ने वार्ड क्रमांक 67 के जयरामपुर कॉलोनी, छत्रीबाग, छत्रीपुरा पुलिस लाइन व जोशी मोहल्ले में जनसंपर्क किया । इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए समर्थन का वादा किया। नागरिकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी को दी ।
नागरिकों ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तभी हमें अपनी विधायक दिख पाती हैं। विधायक से मिलना, काम कराना तो असंभव सा है । ऐसे में नागरिकों को मांधवानी ने कहा कि मेरे द्वारा हर वार्ड में विधायक कार्यालय खोला जाएगा । मैं हर वार्ड में आकर बैठूंगा । नागरिकों के लिए मैं सदा सुलभ रहूंगा । नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है । मैंने समाज सेवा के क्षेत्र से राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश किया है । मेरा काम धंधा, कारोबार सब बहुत अच्छा है । राजनीति से मुझे कुछ कमाना नहीं है । दूसरे नेता तो कमाई करने के लिए राजनीति में आते हैं मैं सेवा करने के लिए आया हूं ।
Related Posts
March 16, 2021 डीआईजी ने रहवासी संघों के साथ की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई सुझाव और निर्देश
इंदौर : शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर मनीष […]
February 4, 2021 अमेरिका के न्यूजर्सी सहित कई राज्यों में बर्फीले तूफान का कहर
न्यूजर्सी : अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों में आए बर्फीले तूफान 'ओरलेना' ने भारी तांडव […]
December 6, 2019 प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 दिसंबर से इंदौर : 25 वी प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक नेहरू […]
June 14, 2022 पुष्यमित्र भार्गव होंगे इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी
भोपाल : निशांत खरे को लेकर विरोध के स्वर उठने के बाद लंबी कवायद, बैठकों के कई दौर और […]
July 6, 2021 एमडी ड्रग्स के मामले में मुम्बई से पकड़े गए महिला सहित चार आरोपी, अबतक कुल 33 आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है इंदौर क्राइम ब्रांच
इंदौर : मप्र में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच […]
June 11, 2022 महापौर पद के लिए गोविंद मालू और सुदर्शन गुप्ता की दावेदारी को है वैश्य समाज का समर्थन..?
इंदौर : इंदौर नगर निगम के महापौर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर अटकलों […]
July 26, 2017 व्यापम के आरोपी मेडिकल छात्र ने की ख़ुदकुशी मुरैना-मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले व्यापम घोटाले से जुड़े लोगों की मौत का सिलसिला जारी […]