इंदौर : स्विफ्ट कार पर हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाले शातिर वाहन चोर को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 01 कार बरामद की गई है।आरोपी, अपने साथियों के माध्यम से अन्य राज्य से चोरी की कार इंदौर बुलाकर, नंबर बदलकर चलाता था। थाना एमजी रोड पुलिस की मदद से पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सलीम पिता लाल मोहम्मद निवासी, नयापुरा इन्दौर का होना बताया ।
आरोपी ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त 6 साल पहले पोलो ग्राउंड तरफ जा रहे थे। वहां एक गोडाउन में एक स्विफ्ट कार एक्सीडेंट हुई पड़ी थी, जिसका हम इंजिन नंबर का फोटो मोबाइल से खींच कर लाए जो किसी दिनेश दवे के नाम की थी जिसका एक्सीडेंट हुआ था, उक्त वाहन के रजिस्ट्रेशन की फोटो कॉपी हमने आरटीओ वेबसाइट से निकलवा कर, हरियाणा में साथी परिचित को दी थी फिर साथियों ने ने एक स्विफ्ट कार हुबहू हरियाणा से चोरी की बुलाकर उस कार पर एक्सीडेंट पड़ी दिनेश दवे की एमपी 09 सीडी 2823 का नंबर डलवा कर इस कार को पिछले 6 साल से चला रहा था पुलिस चेक नहीं करे इसलिए मैने हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगा लिया था।
उक्त वाहन आरोपी से बरामद कर थाना एमजी रोड पर अपराध धारा 465,473 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
January 10, 2021 145 नए संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण शहर में कम तो हुआ है पर इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने […]
September 27, 2023 रिलायंस रिटेल ने बिलासपुर में प्रारंभ किया युवा केंद्रित फैशन डेस्टिनेशन ‘यूस्टा’
बिलासपुर : भारत के अग्रणी रिटेलर, रिलायंस रिटेल्स ने बिलासपुर में अपने नवीनतम स्टोर के […]
July 22, 2022 वार्ड 66 की पार्षद कंचन गिदवानी ने जताया मतदाताओं का आभार
इंदौर : वार्ड क्रमांक 66 की नव निर्वाचित पार्षद कंचन गिदवानी चुनाव जीतने के बाद अपने […]
October 3, 2020 इंदौर में 25 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : सियासती संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण की ओर से लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। यही […]
December 14, 2022 कलेक्टर इलैया राजा ने कोरोना से अनाथ हुई बालिका के प्रति निभाया परिजन का फर्ज
कलेक्टर की संवेदनशील पहल।
इंजीनियरिंग कर रही बालिका को कॉलेज आने-जाने के लिए दिलाया […]
July 27, 2020 शहंशाह के बंगलों से हटाए गए कंटेन्मेंट जोन के पोस्टर मुंम्बई : महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, जनक और प्रतीक्षा कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो […]
October 26, 2022 राम राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए काम करें टीम मध्यप्रदेश – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की प्रगति, विकास और कल्याण के लिए दिलाए दीपावली […]