इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान बुधवार से सभी 85 वार्डो में प्रारंभ किया गया। 4 लाख से ज्यादा साधारण सदस्य बनाने के बाद शुरू किया गया सक्रिय सदस्य बनाने का ये अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा और सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रभारी कल्याण देवांग ने बताया कि इस अभियान के तहत विधायक, वार्ड के पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता बूथों पर जाकर सक्रिय सदस्यता की डायरी में सक्रिय सदस्यों की जानकारी भरकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 में विधायक रमेश मेंदोला, महामंत्री गणेश गोयल, चन्दूराव शिन्दे, सुजानसिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बनाये। एक डायरी में 20 सक्रिय सदस्यों की जानकारी भरी जा रही है। पहली डायरी शिवाजी मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने पूरी कर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के समक्ष कार्यालय पर जमा कराई। 31 अगस्त तक सभी सक्रिय सदस्य बनाकर डायरियां कार्यालय में जमा की जायेगी।
Related Posts
- April 8, 2020 कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 16 तक, 22 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 22 […]
- February 15, 2023 17 फरवरी से प्रारंभ होगा आईएमए का दो दिवसीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव
देशभर के ख्यातनाम उद्योगपति, कारोबारी, आध्यात्मिक गुरु करेंगे शिरकत।
स्टार्टअप्स और […]
- October 15, 2023 मप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली सूची
144 प्रत्याशियों की सूची में कमलनाथ सहित ज्यादातर वरिष्ठ नेता शामिल।
पहली सूची में […]
- December 14, 2022 इंदौर पुलिस के दो फिंगर प्रिंट्स निरीक्षक किए गए सम्मानित
पूरे देश में एन.ए.एफ.आई.एस के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बेहतर कार्य पर, […]
- July 19, 2020 पन्ना में डायनामाइट से एटीएम उड़ाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश..! पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो नकाबपोश लुटेरों ने
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम […]
- November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]
- November 3, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 04 की बदहाली के लिए बीजेपी प्रत्याशी जिम्मेदार : मांधवानी
महापौर- विधायक रहने के बाद भी कुछ नही किया।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के […]