कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए नकद बरामद होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कसा तंज।
भोपाल : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा और अन्य राज्यों में स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में अभी तक तीन सौ करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुके हैं। सांसद साहू शराब के कारोबारी हैं। उनके पास से नोटों के जखीरे जब्त होने पर बीजेपी, कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धीरज साहू, सोनिया और राहुल गांधी के एटीएम हैं।
मोहब्बत की दुकान में करप्शन का कारोबार।
वीडी शर्मा ने कांग्रेस व गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि धीरज साहू के गले में हाथ डालकर राहुल गांधी घूमते हैं, क्या यही मोहब्बत की दुकान है..? देश की जनता पूछना चाहती है, दुकान तो आपने मोहब्बत की खोली लेकिन कारोबार तो आप करप्शन का कर रहे हैं।
नोटों का जखीरा मिलने पर कांग्रेस के शीर्ष नेता चुप क्यों..?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अभी तक 300 करोड़ रुपए कैश जब्त हो चुके हैं, बावजूद इसके, सोनिया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने चुप्पी क्यों साध रखी है..? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।
Related Posts
June 13, 2023 जबलपुर में सीजीएसटी डिप्टी कमिश्नर 7 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने रहे हाथों किया गिरफ्तार।
पान मसाला कारोबारी से मांगी थी एक करोड़ की […]
May 4, 2021 पंडितजी सेवा न्यास गरीब वर्ग के कोरोना पीड़ितों को निःशुल्क उपलब्ध कराएगा दवाइयां
इंदौर : कोरोना के इलाज के नाम पर मची लूट-खसोट के बीच ऐसे देवदूत भी हैं जो मानवता का […]
July 8, 2021 दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खजराना गणेश के किए दर्शन
इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय […]
February 15, 2019 इंदौर के बाशिंदों ने बुलंद की आवाज, जवानों की मौत का बदला ले सरकार इंदौर निंदा नहीं सफाया करो, जुमले नहीं रण चाहिए, विकास रोक दो मोदीजी- आतंकियों को ठोक […]
August 10, 2023 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कराएंगे अमृतसर की तीर्थयात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इंदौर जिले के तीन सौ बुजुर्गों को करवाई जाएगी […]
August 11, 2020 ख्यात शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना की पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट..! इंदौर : ख्यात शायर राहत इंदौरी का मंगलवार शाम निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद […]
February 28, 2024 हिंदी गौरव अलंकरण – 2024 से अलंकृत किए गए मनोज श्रीवास्तव और करुणाशंकर उपाध्याय
देश के विभिन्न प्रान्तों से आए पाँच कवि काव्य गौरव अलंकरण से अलंकृत।
भाषाएँ और […]