संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर संभाग के प्रमुख जल पर्यटन स्थल हनुवंतिया पहुंचे। हनुवंतिया के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपैड से वे प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल गए। यहां उन्होंने संत सिंगाजी महाराज की पादुका पर माल्यार्पण कर पूजन किया। डॉ यादव इसके बाद हनुवंतिया स्थित टेंट सिटी आए और जल महोत्सव में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, कंचन तन्वे, छाया मोरे, मंजू दादू, खंडवा नगर निगम की महापौर अमृता यादव,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर मालसिंह, आई.जी. राकेश गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सौलंकी उपस्थित थे।
संत सिंगाजी जैसे महापुरुषों के कारण भारत की सभ्यता, सनातन संस्कृति जीवित है।
संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि संत सिंगाजी महाराज महान संत थे। उनमें अदभुत अध्यात्मिक शक्ति थी। ऐसे महान संतों के कारण हमारा सनातन, संस्कृति और सभ्यता जीवित है।
Related Posts
June 14, 2024 उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले सट्टे के कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश
15 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप व सट्टे में प्रयुक्त उपकरण […]
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
June 25, 2020 कम नहीं हो पा रही कोरोना मृत्यु दर, 4 और मरीजों का जिंदगी से छूटा नाता.. इंदौर : तमाम प्रयासों के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला […]
January 1, 2023 मजहबी कट्टरता का हर स्तर पर मुकाबला करेगी विहिप
अवैध मतांतरण और लव जिहाद के खिलाफ बनें कठोर कानून।
समान नागरिक संहिता को लागू करें […]
July 20, 2023 एक अगस्त से आयोजित होगा आईटीसी इंदौर ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट
18 जुलाई : इंदौर डिस्ट्रिक्ट स्क्वाश रैकेट संघ के तत्वाधान में आई.टी.सी. इंदौर ओपन […]
September 29, 2023 पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन
विधानसभा एक में विकास का शंखनाद।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैलाश विजयवर्गीय […]
August 8, 2020 दलित विरोधी और छुआछूत समर्थक है कांग्रेस- मालू इंदौर : आजादी के बाद जिस काँग्रेस नें गंगा की पवित्रता को बरकरार नहीं रखा, वह गंगा जल के […]