ठाणे की एक अदालत ने जारी किया आदेश।
गुरु गोलवलकर के खिलाफ एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला।
ठाणे की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पूर्व आरएसएस प्रमुख गोलवलकर गुरुजी के खिलाफ एक्स पर एक कथित अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने के मामले में हस्ताक्षर के साथ लिखित माफी मांगने का आदेश दिया है।
दरअसल, आरएसएस के स्वयंसेवक विवेक चंपानेरकर ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कोर्ट से कहा था कि दिग्विजय सिंह ने 8 जुलाई, 2023 को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली थी।
गुरुवार को दिग्विजय सिंह की ओर से पेश वकील ने कोर्ट के समक्ष कहा कि आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी गई है। इसलिए अब कोई वजह नहीं बचती है कि कांग्रेस नेता के खिलाफ अदालत में दायर मानहानि की शिकायत को आगे ले जाया जाए।
हालांकि, शिकायतकर्ता आरएसएस स्वयंसेवक विवेक चंपानेरकर के वकीलों ने दिग्विजय सिंह से लिखित माफी के बिना मामले को बंद करने का विरोध किया।
शिकायतकर्ता ने कोर्ट में किया था ये दावा
बता दें कि शिकायतकर्ता चंपानेरकर ने कोर्ट में दावा किया था कि सिंह की पोस्ट ने “आरएसएस की बदनामी की है और उसे (वादी) व्यक्तिगत रूप से बहुत आहत किया है, इसलिए दिग्विजय सिंह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत दंडनीय अपराध के लिए मुकदमा चलाया जाए और दंडित किया जाए ।
Related Posts
July 25, 2022 ईसाई समाज ने नगर निगम पर लगाया कब्रिस्तान की जमीन हड़पने का आरोप, किया प्रदर्शन
इंदौर : आम लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने वाले नगर निगम पर ही ईसाई […]
November 18, 2023 निर्वाचन ड्यूटी समाप्त होने के पहले ही अधिकारी – कर्मचारियों को मिला मानदेय
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर लगे हाथ किया गया भुगतान।
इंदौर : मतदान […]
June 2, 2023 क्रीड़ा भारती ने किया अवॉर्ड प्राप्त और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
इंदौर : क्रीड़ा भारती इंदौर महानगर द्वारा आयोजित वीर जीजामाता सम्मान से इंदौर के […]
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
May 2, 2023 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विमान से कराई जाएगी गंगासागर की यात्रा
16 जून को तीर्थ यात्रा पर रवाना होगा हवाई जहाज।
15 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं […]
July 29, 2022 5 अगस्त को होंगे माहेश्वरी सहकारी पेढ़ी के चुनाव,पार्षद लड्ढा सहित कई दिग्गज आजमा रहें किस्मत
इंदौर : माहेश्वरी सहकारी पेढ़ी मर्यादित के चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। पेढ़ी के […]
May 25, 2021 डीआईजी से मिले कांग्रेसी, पुतला दहन मामले में पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप
इंदौर : सोमवार को गीताभवन चौराहे पर सीएम शिवराज सिंह का पुतला दहन किए जाने पर तुकोगंज […]