इंदौर : रिद्धि- सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की अगवानी इंदौर वासियों ने हर्षोल्लास के साथ की। शहर भर में गणेश चतुर्थी की रौनक दिखाई दी। रविवार शाम से ही गणनायक को घर लिवा ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया था जो सोमवार शाम तक चलता रहा। घरों, दफ्तरों और जगह- जगह सजाए गए सार्वजनिक पंडालों में भक्तिभाव से मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना की गई। इस बार अच्छी बात ये रही माटी के गणेश की स्थापना में लोगों ने ज्यादा रुचि दिखाई।
इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए गणपति।
मीडियाकर्मियों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में भी श्री सिद्धि विनायक का गाजे- बाजे के साथ आगमन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच गणनायक को विराजित करने के बाद पूजन और आरती की गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव नवनीत शुक्ला, सोशल एक्टिविस्ट संदीप पांडे और अन्य विशिष्टजनों सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने विघ्नहर्ता की आरती में भाग लेकर पुण्यलाभ लिया। पण्डित धीरेंद्र राजोरिया ने गणनायक की स्थापना, पूजन और आरती की प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
इसके अलावा नगर निगम, कपड़ा मिल परिसर, आईडीए, बीएसएफ, पुलिस और अन्य तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी गणपति विराजमान हुए। अब से दस दिनों तक लोग सिद्धिविनायक की आराधना में मगन रहेंगे।
Related Posts
September 7, 2023 वायु सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किए गए महापौर व निगमायुक्त
मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया पुरस्कृत।
महापौर एवं आयुक्त ने इंदौर के नागरिकों […]
July 19, 2020 कोरोना का कहर जारी, 129 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में आया उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा सौ […]
October 15, 2021 लाडली लक्ष्मियों के खाते में सीएम शिवराज ने जमा किए साढ़े 71 लाख रुपए
इंदौर : इंदौर की साक्षी बागडी, खुशी गौड़, हर्षिता चौहान, दिव्या कुवाले, महिमा मिश्रा, […]
February 15, 2024 भीख मांगने वाली महिला निकली लखपति
अपने बच्चों से भी भीख मंगवाती थी।
प्लॉट, दो मंजिला घर की मालकिन है महिला, पति को […]
December 13, 2021 पंढरीनाथ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, अकोला से पकड़कर लाई आरोपी को
इंदौर : पंढरीनाथ पुलिस ने 36 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर […]
May 17, 2021 ब्लैक फंगस के इलाज में हरसम्भव मदद करेगी सरकार, पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की […]
June 26, 2023 शराब पीकर ड्यूटी कर रहा रेलवे कर्मचारी निलंबित
इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक चार स्थित टिकट काउंटर पर दे रहा था […]