350 करोड रुपए की लागत से बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 17 जनवरी को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक आयोजित किए जा रहे रोड शो में शामिल होंगे। इसी के साथ वे एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक बनाए जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि इंदौर जिले में केंद्रीय सड़क निधि योजना अंतर्गत स्वीकृत इंदौर शहर के पुराने आगरा मुंबई मार्ग पर एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई 6.70 किलोमीटर, चौड़ाई 15.50 मीटर एवं भू-तल से पुल की ऊंचाई 10 मीटर प्रस्तावित है। इसकी कुल लागत 350 करोड रुपए है। इस एलिवेटेड ब्रिज की एक भुजा गिटार चौराहे पर एक भुजा गीता भवन चौराहे पर मधुमिलन चौराहे की तरफ होगी। इसी प्रकार एक भुजा शिवाजी वाटिका चौराहे पर पीपल्याहाना की तरफ प्रस्तावित है। पुल निर्माण कार्य हेतु 24 माह का समय निर्धारित किया गया है।
Related Posts
June 1, 2019 तीन दिनी बाल नाट्य महोत्सव 7 जून से इंदौर: संस्था मुक्त संवाद द्वारा तरुण मंच के सहयोग से आगामी 07 ,08, एवं 09 जून 2019 […]
April 21, 2022 इंदौर कलेक्टर को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड
इंदौर के स्वच्छता के जन भागीदारी मॉडल को किया गया पुरस्कृत।
इंदौर : इंदौर में […]
October 13, 2020 वो तिफ्ल क्या गिरे, जो घुटनों के बल चलें…
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
"गिरते हैं शाह सवार मैदान-ए-जंग में ,वो तिफ्ल (बच्चे) क्या गिरे […]
October 21, 2020 चतुर्वेदी बनने चले थे, द्विवेदी भी नहीं बन पाए..!
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
वह संभावनाओं से इतना ज्यादा लबरेज है कि उससे ज्यादा विशेषण किसी […]
February 1, 2020 इंदौर- वाराणसी के बीच जल्द चलेगी तेजस.. नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने साफ कर दिया है कि आईआरसीटीसी की […]
May 8, 2023 लगातार तीन मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची मध्यप्रदेश रॉयल
जस्ट कबड्डी लीग में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी।
बंगलुरू टाइगर और तमिल टाइटन ने भी […]
January 5, 2024 Popüler bahis siteleri105 En iyi bahis siteleri 2021 - Popüler bahis siteleri
Günümüzde çevrimiçi bahis siteleri […]