इंदौर : पांच वर्ष की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने से दंडित किया है।
जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, ने बताया कि न्यायालय – पंचम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, इन्दौर (मध्य प्रदेश) (पॉक्सो एक्ट) श्रीमती रश्मि वाल्टर, ने थाना विजय नगर, इन्दौर के अपराध क्रमांक 1245/2019 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी परमाल पिता काशीराम जाटव, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम छापी पोस्ट कुतवारा तहसील कोलारस थाना इंदार जिला शिवपुरी को धारा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्रीमती प्रीति अग्रवाल द्वारा की गई।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उसे जघन्य एवं चिन्हित प्रकरण की सूची में रखा गया था, जिसकी प्रतिमाह समीक्षा करते हुए अभियोजन द्वारा प्रकरण के प्रत्येक पहलू को बारीकी से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रकरण में अभियोजन की ओर से 10 साक्षियों की साक्ष्य करवायी गई, जो सभी पक्ष में रहे, अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त सजा से दंडित किया गया।
पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़ित बालिका को दो लाख रुपये प्रतिकर के रूप में प्रदान करने का आदेश भी न्यायालय द्वारा प्रदान किया गया।
Related Posts
September 20, 2022 मुख्यमंत्री चौहान ने महाकालेश्वर कॉरिडोर का लिया जायजा
महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले […]
October 13, 2023 दिव्यांगजनों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विधानसभा निर्वाचन-2023
इंदौर मनाएगा 17 नवंबर को वोटिंग का त्यौहार।
इंदौर : आगामी […]
September 22, 2021 यश को मिला सुगम गायन स्पर्धा में सुयश, बच्चों के समूह में वैषवी पहले स्थान पर रही
इंदौर : राजेन्द्र नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणपति उत्सव का समापन अभंग गायन के साथ हुआ । […]
August 19, 2022 कैलाश विजयवर्गीय ने आस्था वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ बांटी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी की खुशियां
इंदौर : आमतौर पर ये कहा जाता है की राजनीति समाजसेवा का माध्यम है। हालांकि 90 फीसदी से […]
March 12, 2021 क्रांतिकारियों की फ़ोटो प्रदर्शनी के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ
इंदौर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित 'आजादी का अमृत महोत्सव' का शुभारंभ शुक्रवार […]
November 12, 2024 खजराना गणेश मंदिर में नए आकर्षक पैकिंग में मिलेगा लड्डू प्रसाद
भंवरीलाल मिठाई वालों की पहल।
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर परिसर में लड्डुओं की दुकानों […]
November 2, 2023 बिजली, पानी और गंदगी की समस्या से जूझ रहे विधानसभा 05 के रहवासी
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल से की महिलाओं ने […]