भोपाल : टीवी सीरियल महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की यादगार भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी वाइफ मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता घाटे भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में नीतीश भारद्वाज ने बताया है कि स्मिता उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, नीतीश भरद्वाज ने भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र को मेल करके उनसे मदद मांगी है।
नीतीश के मुताबिक वाइफ आईएएस स्मिता उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के साथ उनकी जुड़वा बेटियों से भी मिलने नहीं देती हैं।
नीतीश भारद्वाज की शिकायत पर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा एडीशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित को सौंपा गया है।
बता दें कि लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में नीतीश भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। श्रीकृष्ण के उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसी से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। आज भी उन्हें श्रीकृष्ण के किरदार के लिए ही लोग याद करते हैं।
नीतीश भारद्वाज ने मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर स्मिता घाटे से 14 मार्च 2009 को दूसरी शादी की थी। दोनों का ही पहली शादी में तलाक हो चुका था। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेेंड्स के जरिए हुई थी और फिर उन्होंने शादी कर ली। दोनों की जुड़वां बेटियां हैं, जो अब 11 साल की हो चुकी हैं।
Related Posts
January 28, 2020 नकली पुलिस ने किसानों से लुटा रुपयों से भरा बैग इंदौर : कृषि उपज मंडी में फसल बेचकर गांव लौट रहे दो किसानों के साथ नकली पुलिस ने लूट की […]
January 16, 2020 रविवार तक बढ़ाई गई तिल चतुर्थी महोत्सव की अवधि इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में चल रहे तिल चतुर्थी महोत्सव में भक्तों की रिकॉर्ड भागीदारी […]
October 27, 2023 बीजेपी के शासनकाल में हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास : विजयवर्गीय
2004 में 60 हजार कि.मी. गड्डे वाली सड़कें थीं, आज 5 लाख 10 हजार कि.मी. सड़कों का फैला है […]
September 29, 2023 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश व जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
इंदौर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष […]
March 31, 2021 राम मंदिर का निर्माण भारत की अंतर्निहित शक्ति का प्रकटीकरण- डॉ. शास्त्री
सदियों के संघर्ष और लम्बी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर होने […]
August 5, 2021 सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई दौरा, प्रभावितों को हरसम्भव मदद के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर- चंबल क्षेत्र के श्योपुर, भिंड, […]
July 14, 2023 भोपाल में पति – पत्नी और दो बच्चों की सामूहिक आत्महत्या के मामले की जांच एसआईटी करेगी : गृहमंत्री
ऑनलाइन लोन एप कम्पनियों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया ये कदम।
बोले गृहमंत्री […]