आरोपियों के कब्जे से 90 हजार रुपए मूल्य के पांच – पांच सौ के नकली नोट बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच, इंदौर ने नकली नोट की सप्लाई करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 90 हजार रुपए मूल्य के 500-500 के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी ये नकली नोट त्योहारी सीजन में बाजार में खपाने की फिराक में थे।
क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर थाना राजेंद्र नगर के प्रतीक सेतु से नकली नोटों की डिलेवरी करने पहुंचे उक्त 04 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होनें अपने न नाम 1.सिद्दिक मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद शेख निवासी कासम कॉलोनी सनावद थाने के पीछे सनावद खरगोन 2. शाहरुख ऊर्फ शेरा पिता जाहिद खान निवासी अंबेडकर गली इस्लामपुरा सनावद खरगोन 3. सिराज पिता राशिद मंसूरी निवासी पंधाना खंडवा और 4.दिलीप सिंह पिता नाहर सिंह पटेल निवासी पीपालगोन कसरावद खरगोन होना बताए।
आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में इंदौर के ही अन्य व्यक्तियो से नकली नोट छपवाकर सप्लाई करना स्वीकार किया है ।
आरोपियों द्वारा अन्य लोग जिनके द्वारा नकली नोट छापे गए हैं और जिन्हे नकली नोट की सप्लाई की गई है, के संबंध में कई नामों के खुलासे किए हैं, जिसमे जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
November 4, 2019 आकाश का बयान फिर बना चर्चा का विषय, बाद में दी सफाई इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर किये गए किसान आक्रोश […]
November 4, 2023 यह चुनाव बीजेपी के विकास और कांग्रेस के विनाश के बीच है : लालवानी
प्रेस वार्ता के जरिए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में किए गए विकास कार्यों का पेश […]
September 21, 2019 हनी ट्रैप मामले में लिप्त सभी रसूखदारों के नाम हों सार्वजनिक- भूपेंद्र सिंह इंदौर : हनी ट्रैप जैसे मामले समूचे सिस्टम को बर्बाद कर रहे हैं। ये गंभीर चिंता का विषय […]
July 18, 2022 खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस […]
January 25, 2023 बागड़ी के साथ किए गए बर्ताव पर अग्रवाल समाज ने जताई नाराजगी
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से की अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बहाल […]
May 5, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : लालवानी
प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, दुनिया का नेतृत्व कर रहे - मनोज पटेल।
देपालपुर […]
July 19, 2025 इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में 05 किलो 430 ग्राम के शिशु ने लिया जन्म
सिजिरियन डिलेवरी के बाद शिशु और माँ दोनों स्वस्थ।
इंदौर : शहर के पीसी सेठी सरकारी […]