लातूर के पास ट्रक ने मारी थी कार को टक्कर।
मौके पर ही हो गई थी चारों की मौत।
इंदौर : महाराष्ट्र के लातूर में दुर्घटना में मारे गए कार सवार दो कपड़ा व्यापारियों सहित चार मृतकों के शव गुरुवार को इंदौर लाए गए। मृतकों की पहचान संजय जैन निवासी मल्हारगंज, संजय जैन निवासी कमाठीपुरा, दीपक जैन और संतोष जैन के रूप में हुई थी। चारों मृतकों की शवयात्राएं उनके निवास्थान से निकलकर अंतिम चौराहा पहुंची। वहां से ये शवयात्राएं एक साथ पंचकुइया मुक्तिधाम ले जाई गई। बड़ी तादाद में जैन समाज के व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखकर मृतकों के अंतिम संस्कार में भाग लिया। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया था।
बता दें कपड़ा व्यापारी कारोबार के सिलसिले में महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे थे। लातूर जिले में निलंगा – उदगीर रोड पर एक ट्रक ने सामने से उनकी एसयूवी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
Related Posts
March 15, 2025 सोने के दाम में तेजी का दौर जारी, 88 हजार के पार पहुंचा सोना
नई दिल्ली : सोने में तेजी नित नए रिकॉर्ड बना रही है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स वायदा बाजार […]
August 6, 2023 इंदौर जिले में चार दिन भ्रमण करने के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा
इंदौर की चार दिन की यात्रा के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा।
इंदौर […]
June 22, 2021 प्रभारी मंत्री सिलावट ने जनता का जताया आभार, अब शतप्रतिशत टीकाकरण का रखा लक्ष्य
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वच्छता के बाद […]
March 21, 2019 बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, आडवाणी का पत्ता कटा नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी […]
July 26, 2017 व्यापम के आरोपी मेडिकल छात्र ने की ख़ुदकुशी मुरैना-मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले व्यापम घोटाले से जुड़े लोगों की मौत का सिलसिला जारी […]
July 26, 2025 ऑपरेशन सिंदूर पर 27 जुलाई को होगा नाट्य मंचन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : […]
May 20, 2023 मप्र में कर्नाटक से भी ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस
बजरंग दल पर बैन लगाने की बात सही नहीं।
द केरला स्टोरी जैसी घटनाएं होती हैं केरल […]