बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप,टैबलेट व 90 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री की गई जब्त ।
इंदौर : हाईवोल्टेज IPL क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्रवाई में धर – दबोचा गया।
सट्टा संचालित करने वाले 08 आरोपी मौके से गिरफतार किए गए।
आरोपियों के कब्जे से 34 मोबाइल, 03 लैपटॉप, 01 एएलईडी टीवी, 01 टैबलेट,01 कैलकुलेटर 90 हजार नगदी, सट्टा पर्चियां एवं सट्टे का हिसाब किताब जब्त किया गया।आरोपियों द्वारा बाणगंगा क्षेत्र की प्रीमियम पैरेडाइज कॉलोनी में लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों के नाम (1).रितेश निवासी इंदौर, (2).धीरज निवासी इंदौर, (3). परवेज निवासी जिला बड़वानी ,(4). मनीष मेहता निवासी जिला बड़वानी,(5).पंकज निवासी इंदौर,(6). उदयचंद्र निवासी बिहार,(7).पवन निवासी जिला बड़वानी,(8). मनीष मेहता निवासी जिला बड़वानी होना बताए गए। आरोपियों ने पूछताछ में उक्त स्थान से आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से खिलवाना स्वीकार किया।
आरोपियों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना बाणगंगा में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
January 21, 2021 रोजगार मेले के जरिए 1612 युवाओं को मिला रोजगार
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशों के अनुपालन में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश […]
September 19, 2022 राजस्थान में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
जयपुर : राजस्थान में नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े एक गैंगस्टर को गोलियों […]
March 2, 2023 अमृत काल में समृद्धि की अमृत वर्षा करने वाला बजट – मंत्री सिलावट
जनता का बजट जनता को समर्पित, युवा शक्ति के सपनों को मिलेंगे पंख, किसान होंगे खुशहाल, […]
December 15, 2021 जीएसटी और ई- वे बिल के खिलाफ कपड़ा व्यापारी हुए लामबंद, बीजेपी को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी
प्रदीप जोशी
इंदौर : जीएसटी की बढ़ी हुई दर और ई-वे बिल के नए प्रारूप पर कपड़ा […]
June 18, 2019 कमलनाथ के राज में हो गई है बंटाढार युग की वापसी- बीजेपी इंदौर: मप्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अराजकता का माहौल है। 6 माह में जनता […]
February 28, 2025 भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान हुए लामबंद
कलेक्टर कार्यालय पर शुरू किया धरना - प्रदर्शन।
केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक के […]
December 15, 2022 आर ई – 2 का नगर निगम ने फिर से किया अलाइनमेंट, हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इंदौर : आरई-2 का निर्माण नगर निगम के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा भी किया जा रहा […]