इंदौर : श्रमिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक खिलौना फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकलों के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घनी बस्ती में चलाई जा रही थी फैक्टरी।
जिस खिलौना फैक्टरी में आग लगी वह नंदानगर की गली नम्बर 17 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर संचालित की जा रही थी। यह मकान नवीन शेखावत का बताया जा रहा है। पहली मंजिल पर वे खुद रहते हैं। दूसरी मंजिल पर किराएदार है और तीसरी मंजिल पर वे सनराइज इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी चलाते हैं। यहां चमड़े के खिलौने बनाए जाते हैं। आसपास घनी रहवासी बस्ती है। बताया जाता है कि रविवार तड़के फैक्टरी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें नजर आने लगीं। लोगों ने आग लगी देखकर फैक्टरी मालिक नवीन शेखावत को जगाया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो दमकलों के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए नगर निगम से पानी के टैंकर भी बुलाए गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 7 टैंकर पानी आग बुझाने में लगा। फैक्टरी मालिक नवीन शेखावत के अनुसार सम्भवतः शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। लाखों रुपए का कच्चा माल, मशीनें और तैयार खिलौने आग में जलकर खाक हो गए। हालांकि नुकसानी का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।
Related Posts
March 9, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन होगी 10 वी व 12 की बोर्ड परीक्षाएं, नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
भोपाल : देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शरू कर दिया है। कई राज्यों में […]
January 12, 2021 मृत किसानों के सम्मान में युवा कांग्रेस का ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान
इंदौर : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर चलाए जा […]
February 2, 2021 बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ अमानवीय बर्ताव के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
इंदौर : नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ पिछले दिनों किए […]
October 13, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से..’राजवाड़ा टू रेसीडेंसी’
अरविंद तिवारी
• जैसे-जैसे 21 अक्टूबर की तिथि नजदीक आती जा रही है […]
July 31, 2021 आबकारी विभाग की कार्रवाई में तीन लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावी […]
May 16, 2019 इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को खड़ा किया कटघरे में इंदौर: गांव, गली मोहल्ले की समस्याएं कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उठा रही है जिनका सीधा […]
April 9, 2022 छत्रीबाग स्थित श्री दादाजी मन्दिर पहुंचे मंत्री सिलावट, दर्शन, पूजन के साथ छोटे सरकार से लिया आशीर्वाद
इंदौर : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के चलते कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट छात्रीबाग़ स्थित […]