इंदौर में चलाये जा रहे अभियान की सराहना की।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प पर चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने रेवती रेंज पहुंचकर पौधा रोपा। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, महापौर परिषद के सदस्य राजेन्द्र राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।
अब ग्रीन सिटी के रूप में भी पहचान बनाएगा इंदौर।
इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प पर शुरू हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान को अद्भुत बताया। उन्होंने इंदौर में इस अभियान के तहत 51 लाख पौधें रोपे जाने के अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर पूरे देश में क्लीन सिटी के रूप में जाना जा रहा है। यह शहर अब ग्रीन सिटी के रूप में भी अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने अभिनेता सुनील शेट्टी को अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पौधरोपण कार्यक्रम में बीएसएफ जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Related Posts
July 28, 2021 कोरोना के संक्रमण में आया उछाल, आधे से अधिक केरल से…!
नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए ममालों में भारी बढ़ोतरी […]
December 6, 2021 विदेशों से आने वाले यात्रियों की होगी आरटीपीसीआर जांच, 7 दिन तक रहना होगा क्वारनटाइन
इंदौर : दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों से लौट रहे लोग हमारे देश में भी कोरोना के नए […]
June 30, 2022 महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की कवायद तेज, शिंदे पहुंचे मुंबई
मुंबई : महाराष्ट्र में आघाड़ी सरकार को जोड़तोड़ और सौदेबाजी कर गिराने के बाद बीजेपी, […]
October 21, 2020 सांवेर में 2 लाख 70 हजार मतदाता करेंगे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
इंदौर : इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिये व्यापक […]
February 20, 2025 संगठन को स्वावलंबी बनाने का अभियान है समर्पण निधि : चावड़ा
पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के जनप्रतिनिधि - उमानारायण पटेल ।
भाजपा इंदौर जिला […]
July 18, 2023 यात्री के मोबाइल की बैटरी फटने के बाद विमान की करवाई गई आपात लैंडिंग
सभी यात्री सुरक्षित रहे।
उदयपुर से दिल्ली जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट।
इंदौर : […]
May 4, 2023 श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास का होगा गठन
एक नवीन तहसील और 2 नये अनुविभाग बनेंगे।
"ई-नगर पालिका 2.0" पोर्टल के विकास की […]