गरबा आयोजन में सम्मिलित हुए निगमायुक्त, स्वच्छता की दिलाई शपथ।
इंदौर : केवल सफाई मित्र ही नहीं उनके बच्चों में भी स्वच्छता को लेकर जो जज्बा है, वो काबिले तारीफ है। माता की आराधना के पर्व नवरात्रि में भी वे गरबा उत्सव के जरिए स्वच्छता का संदेश जनमानस को दे रहे हैं।निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी इसके लिए उनकी प्रशंसा की। दरअसल, निगमायुक्त वर्मा राजमोहल्ला स्थित वाल्मीकि समाज की बस्ती में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पर महा वाल्मीकि पंचायत गरबा मंडल राजमोहल्ला द्वारा वाल्मीकि कॉलोनी की सफ़ाई मित्रों की बालिकाएं सुंदर गरबा प्रस्तुति दे रहीं थीं। इन बालिकाओं ने स्वच्छता का संदेश भी गरबे के माध्यम से दिया। निगमायुक्त ने बालिकाओं के इस जज्बे की मुक्त कंठ से तारीफ की। इस मौके पर निगमायुक्त वर्मा द्वारा सफाई मित्र के बच्चों और सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं रोहित सिसोनिया, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, महा वाल्मीकि पंचायत के अध्यक्ष विक्की पथरोड पटेल, सचिन पथरोड, संदीप पथरोड भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
June 19, 2023 बाघ के हमले में मारे गए बुजुर्ग के परिवार को 25 हजार की आर्थिक मदद
8 लाख की शासन स्तर से मदद का भी दिया भरोसा।
इंदौर : महू रेंज की मलेंडी बीट में बाघ […]
September 13, 2020 शादी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार उज्जैन : कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर महिला सुनीता उर्फ सोनाली पिता नंदलाल सोलंकी उम्र-40 […]
June 11, 2021 शनैश्चर जयंती पर की गई शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा
इंदौर : शनि जयंती पर भगवान शनैश्चर का हवन, अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती व प्रसादी वितरण के […]
April 23, 2022 मप्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान का अभियान स्वागत योग्य कदम- मालू
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नें प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, […]
May 31, 2020 वरिष्ठ बीजेपी नेता मोघे के तीखे तेवर, उनके सुझावों को प्रशासन द्वारा अनदेखा किए जाने पर जताई नाराजगी इन्दौर : जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे […]
February 19, 2024 नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 21 फरवरी से
इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा के […]
February 13, 2023 बढ़ती जनसंख्या के कारण खाद्य सुरक्षा विश्व के समक्ष विचारणीय प्रश्न : सीएम चौहान
इंदौर में जी-20, कृषि कार्य समूह की पहली बैठक।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में […]