सुमित्रा ताई ने सदस्यता अभियान में देश में प्रथम आने पर रणदिवे और गुप्ता को दी बधाई।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान “संगठन पर्व” के अगले चरण में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन को उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई। रणदिवे द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने सदस्यता अभियान के तहत पूरे देश में इंदौर नगर को नंबर वन बनाने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, अभियान के प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जवाहर मंगवानी, मुकेश मंगल, नितिन पांडे,रितेश तिवारी, हर्षवर्धन बर्बे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।