इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत, क्राइम ब्रांच इंदौर ने 40 लाख रुपए अंतराष्ट्रीय कीमत का अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम को MR – 4 रोड पर नमकीन क्लस्टर गली के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध जाते हुए दिखे जिन्हें रुकने को कहा तो वे भागने लगे। इस पर पीछा कर दोनों आरोपियों को धर – दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आमिर गौरी निवासी नयापुरा इन्दौर व अयान खान निवासी टाटपट्टी बाखल इन्दौर होना बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों से लगभग 88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों से मोटरसाइकिल भी जब्त कर उनके विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
October 29, 2023 लुटेरे, ठग और भगौड़े थे शोले के जय – वीरू, सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं को दिए हैं सटीक नाम
सुरजेवाला के कमलनाथ व दिग्विजय सिंह को जय - वीरू बताने पर बोले बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र […]
February 2, 2021 इंदौर संभाग में भिक्षुकों के पुनर्वास के लिए शुरू किया गया दीनबन्धु अभियान
इंदौर : इंदौर संभाग में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों और भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों […]
November 16, 2024 धर्म – संस्कृति की रक्षा में जनजाति समाज का योगदान अतुलनीय : मोहन नारायण गिरी
इंदौर : भारत की लोक संस्कृति का जैसा मनभावन दृश्य भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर […]
January 19, 2023 सांवेर में 69 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन
पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने किया भूमिपूजन और शिलालेख का […]
January 30, 2022 सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए नकद व जेवरात चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : सूने मकान को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले शातिर चोर को द्वारकापुरी पुलिस ने […]
April 17, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में उत्साह के साथ मनाई जाएगी रामनवमी
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में […]
December 31, 2021 रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी में बढ़ोतरी फिलहाल टली
दिल्ली : राज्यों और कारोबारियों की आपत्ति के बाद कपड़ों पर जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी को […]