राज्य फॉरेंसिक लैब, सागर ने दी रिपोर्ट।
मृत्यु का कारण अत्यधिक मात्रा में फंगस लगी कोदी फसल खाना बताया।
भोपाल : राज्य फॉरेंसिक प्रयोगशाला सागर से 7 नवम्बर को मृत हाथियों के विसरा नमूनों की विषाक्तता रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हुई है। बता दें कि उमरिया जिले के बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खितौली और पतौर रेंज में हाथियों की मृत्यु की घटना 29 एवं 30 अक्टूबर को हुई थी। सागर लैब रिपोर्ट में किसी भी भारी धातु एवं कीटनाशक की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एण्ड हेल्थ ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो हर्पीज वायरस के लिये नकारात्मक है। हाथियों की मृत्यु की वजह विषाक्तता बताई है।
फंगस लगी कोदो फसल खाने से हुई हाथियों की मौत।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की तीन प्रतिष्ठित प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। उनके निष्कर्ष अनुसार हाथियों की मृत्यु का कारण अत्यधिक मात्रा में फंगस लगी कोदो फसल को खाना बताया गया है।
बताया गया कि 5 नवम्बर को केन्द्र सरकार के आयवीआरआई बरेली उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार मृत हाथियों के विसरा सैम्पल में साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड पाया गया है। इससे यह पता चलता है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो पौधे/अनाज खाया है।
Related Posts
August 19, 2022 बीजेपी संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति में बदलाव सामान्य प्रक्रिया..
बंगाल का प्रभार वापस लेने की खबर गलत, बोले कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : करीब 21 दिनों की […]
September 8, 2021 स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत बाल अपराधों व कानूनी प्रावधानों की बच्चों को दी गई जानकारी
इंदौर : इंदौर जिले में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सामाजिक स्तर पर किशोरों […]
December 24, 2022 कलेक्टर ने आवेदिका महिला को दिलाया मकान का कब्जा
आवेदिका किरण यादव का मकान अवैध कब्जे से कराया मुक्त।
इंदौर : जिले की सांई विहार […]
August 9, 2021 मोहर्रम के दौरान सरकारी ताजिया, झांकियां रहेंगे प्रतिबंधित, कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से करवाया जाएगा पालन
इंदौर : अगस्त माह में आनेवाले मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने […]
December 26, 2022 अटलजी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब के लिए प्रेरणादायी – रणदिवे
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन […]
January 11, 2020 बीजेपी, सीएए के समर्थन में जुटा रही समाज के हर वर्ग का समर्थन इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पूरे शहर में लगातार बैठकें व संगोष्ठियां चल […]
June 11, 2021 28 जून से खुलेगा बाबा महाकाल का दरबार, दर्शन की प्रक्रिया तय करेगा जिला प्रशासन
उज्जैन : जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सहित […]