अदालत ने सरकार की मंजूरी के अभाव में स्वीकार नहीं किया आरोप पत्र।
कोलकाता : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जिसमें चिकित्सा प्रतिष्ठान के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मुख्य आरोपी बनाया गया है।हालांकि इस आरोप पत्र को अदालत ने स्वीकार नहीं किया है।
सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने 100 पन्नों के आरोपपत्र में चार अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए हैं, जिन्हें अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि, ‘‘डॉ.घोष (जिन्हें निलंबित कर दिया गया है) के अलावा आरोपपत्र में अन्य चार गिरफ्तार आरोपियों – बिप्लब सिंह, अफसर अली, सुमन हाजरा और आशीष पांडे के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने मामले की जांच के समर्थन में कम से कम 1,000 पेज भी संलग्न किए हैं।
हालांकि, अलीपुर स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने आरोप पत्र स्वीकार नहीं किया, क्योंकि राज्य सरकार के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए आवश्यक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल पाई थी।
Related Posts
May 2, 2022 आईएमए के मंच पर डॉक्टरों ने दी समूह गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां
इंदौर : आईएमए की इंदौर इकाई डॉ. सुमित शुक्ला और डॉ. मनीष माहेश्वरी और डॉ. संजय लौंढे की […]
June 15, 2024 मालवा उत्सव में अवैध रूप से प्लॉट बेच रहे कॉलोनाइजर का स्टॉल जिला प्रशासन ने कराया बंद
बिना अनुमति और रेरा पंजीयन के 51हजार रुपए में की जा रही थी प्लॉट की बुकिंग।
सांसद […]
June 8, 2022 भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों का नामो निशान मिट जाएगा – मिश्रा
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अलकायदा सहित तमाम आतंकी संगठनों को […]
February 18, 2023 मेले के जरिए जनजातीय जीवन शैली और खानपान से रूबरू हो रहे इंदौर वासी
इंदौर : मेले, सभ्यता और संस्कृतियों के मेल मिलाप के प्रतीक तो होते ही हैं, साथ ही साथ […]
April 28, 2021 नगर निगम द्वारा स्थापित कोविड जांच सेंटरों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, ऑनलाइन कराएं पंजीयन- निगमायुक्त
इंदौर : नगर निगम द्वारा शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट हेतु […]
June 20, 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर कराया जाएगा योगाभ्यास
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार 21 जून को शहर में कई कार्यक्रम आयोजित […]
February 10, 2021 समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से फसलों की खरीदी करेगी मप्र सरकार, बढ़ाए गए खरीदी केंद्र
भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 मार्च से फसलों की खरीदी शुरू हो जाएगी। फिलहाल फसलों के […]