इंदौर : शहर में आयोजित प्राइड ऑफ़ मध्य प्रदेश अवार्ड कार्यक्रम में शहर के टॉप स्टार्टअप मोशनजिलिटी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मोशनजिलिटी के डायरेक्टर हिमांशु चतुर्वेदी और सीईओ कोमल चतुर्वेदी को यह सम्मान केंद्रीय विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, सांसद शंकर लालवानी और आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय द्वारा प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन वर्की, सांसद सेवा संकल्प, और इंवेस्ट इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य उन स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देना था, जिन्होंने अपने नवाचार और मेहनत से इंदौर का नाम देश और स्टार्टअप वर्ल्ड में रोशन किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद हिमांशु चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के आयोजकों, विशेष रूप से सावन लड्डा और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान हमारी पूरी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम इस क्षेत्र में और योगदान देने का संकल्प लेते हैं।”
कार्यक्रम में इंदौर और आसपास के क्षेत्र के उद्योगपतियों, नवप्रवर्तकों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह कार्यक्रम स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Related Posts
May 8, 2021 कलेक्टर की माफी से खुश हो गए हों तो अब आत्मावलोकन भी कर लीजिए..
🔺 कीर्ति राणा🔺
कलेक्टर इंदौर और हेल्थ अमले के बीच कोल्डवार मुखर होने के बाद शहर […]
April 6, 2019 अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त में लिप्त 8 बदमाश गिरफ्तार, 11 हथियार व जिंदा कारतूस बरामद इंदौर: पुलिस की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचनाएं मिली थी कि कुछ लोग सिकलीगरों से अवैध […]
June 4, 2022 24 घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई जेसीबी, बुआ का लड़का ही निकला आरोपी
इंदौर : पुलिस थाना द्वारकापुरी ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई जेसीबी को बरामद कर आरोपी को […]
August 27, 2021 काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती विस्फोट, 12 अमेरिकी सैनिकों सहित 60 से अधिक लोगों की मौत
काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी […]
January 30, 2020 नगर निगम और आईडीए के संरक्षण में नाले की जमीन पर किया जा रहा अवैध निर्माण..? इंदौर : शहर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) पर नाले […]
September 30, 2020 उज्जैन में पदस्थ टीआई मेढा की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी घायल
उज्जैन : पेटलावद रोड़ पर ढोकलियापाड़ा से आगे बुधवार सुबह पिकअप एवं बाइक में टक्कर होने से […]
May 29, 2021 एफसीआई के क्लर्क के घर सीबीआई के छापे में करोड़ों रुपए नकद मिले
भोपाल : राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर सीबीआई की […]