मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2025 के सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी। बता दें, BCCI की विशेष आम बैठक (AGM) में ही IPL के अगले सीजन पर फैसला लिया गया। सीजन का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा, फिलहाल यह तय नहीं है। राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था। उन्होंने बताया कि IPL कमिश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला प्रीमियर लीग ( WIPL) के वेन्यू भी तय हो गए हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा। राजीव शुक्ला ने बताया कि 18 या 19 जनवरी को सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी। यानी इसके बाद ही भारतीय टीम का ऐलान होगा।
Related Posts
February 12, 2022 17 बार लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाली सिटी बस जब्त
इंदौर : यातायात प्रबंधन के तहत 17 बार रेड सिग्नल तोड़ने वाली सिटी बस को जब्त कर लिया […]
April 9, 2023 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में साझा किए अपने अनुभव
प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव: दूसरा दिन।
हिमानी शिवपुरी, कौशिक मित्रा, […]
December 5, 2020 मामूली विवाद में दोस्त ने ही चाकू मारकर की दोस्त की हत्या
इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त […]
October 4, 2019 रोबोट नागरिक सोफिया भी जलवायु परिवर्तन को लेकर है चिंतित इंदौर : राऊ स्थित एमरल्ड हाइट्स में चल रही राउंड स्क्वेयर कॉन्फ्रेंस में देश- विदेश से […]
December 10, 2019 कलाकारों को आरोपी बनाने पर कलाकार बिरादरी ने जताया ऐतराज, SSP को सौंपा ज्ञापन इंदौर : हनी ट्रैप से जुड़ी खबरें छापने से गुस्साए शासन- प्रशासन ने जीतू सोनी को तबाह करने […]
July 4, 2025 महंगी होंगी ओला, उबर और रैपिडो की सेवाएं
पीके आवर्स में ले सकेंगे बेस रेट का दुगुना किराया।
बाइक टैक्सी को भी किया गया […]
August 7, 2025 संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में 10 अगस्त को होगी सामाजिक सद्भाव बैठक
इंदौर - उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर के […]