कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, महाकुंभ में करेगा सेवाकार्य।
प्रयागराज : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) महाकुंभ में ‘कैम्पा आश्रम’ बनाने जा रहा है। इन विशेष तौर पर बनाए गए विश्राम स्थलों में तीर्थयात्री आराम करने के साथ साथ जलपान भी ग्रहण कर सकेंगे। ‘कैम्पा आश्रम’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और शांत स्थान मिल सके। इसके अलावा रिलायंस कुंभ क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्पष्ट और आसानी से पढ़े जाने वाले साइनेज और दिशासूचक बोर्ड भी लगा रहा है।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीईओ केतन मोदी ने कहा, “महाकुंभ प्रयागराज 2025 में हमारी भागीदारी इस भव्य आध्यात्मिक समागम की भावना को सम्मान देने के लिए है। एक कंपनी के रूप में, हम भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़े हैं। इस पवित्र आयोजन के दौरान समुदाय की सेवा कर हम भारतीय उपभोक्ता की विरासत को नया रूप दे रहे हैं।”
बताते चलें कि महाकुंभ के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा को महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी को किया गया। देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। कुंभ के पहले दिन स्नान के लिए त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रिलायंस ने कहा है कि कंपनी को दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागमों में से एक, महाकुंभ प्रयागराज 2025 में भाग लेने और सेवाकार्य करने का सौभाग्य मिला है।
Related Posts
April 18, 2021 कलेक्टर ने अस्पताल संचालकों को दी हिदायत, निर्धारित दरों पर ही करें मरीजों का इलाज
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना का इलाज कर रहे प्रायवेट अस्पतालों के संचालकों को […]
January 3, 2025 सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा यूका के कचरे का निपटान
तमाम जांच - पड़ताल के बाद ही लिया गया है पीथमपुर में कचरे के निपटान का […]
March 26, 2021 फ्रंटलाइन वारियर मीडियाकर्मियों के लिए टीकाकरण शिविर 27 को
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सिनेशन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के आग्रह को […]
June 29, 2023 सिलिकॉन सिटी में आषाढ़ की एकादशी पर निकली भव्य दिंडी यात्रा
जय हरी विट्ठल के जयघोष से गूंजा समूचा क्षेत्र।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त […]
April 9, 2021 जिला कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में लगी आग में हजारों फाइलें हुई खाक
इंदौर : जिला कोर्ट के तलघर स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड […]
January 18, 2021 वरिष्ठ अधिकारी खुद फोन कर बिजली उपभोक्ताओं से ले रहे फीडबैक, समस्याओं का कर रहें त्वरित समाधान
इंदौर : हेलो,मै बिजली कंपनी का एमडी बोल रहा हूं। ‘आपको बिजली ठीक मिल रही है कि नहीं, […]
June 27, 2021 लाखों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी वालों पर थाना रावजी बाजार पुलिस लगातार कार्रवाई कर […]