दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं को नए व आकर्षक स्वरूप में बदला जाएगा।
महापौर भार्गव ने दी जानकारी।
इंदौर : शहर के रीगल तिराहे और छोटी ग्वालटोली चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस बारे में आगामी एमआईसी बैठक में निर्णय लेकर काम शुरू किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के रीगल तिराहा पर गांधी प्रतिमा और छोटी ग्वालटोली स्थित वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा को नई आकर्षक, सुंदर और संदेश देने वाली प्रतिमा में बदला जाएगा, साथ ही दोनों रोटरी को आकर्षक और मनमोहक बनाया जाएगा। महापौर ने बताया कि अगली एमआईसी में प्रस्ताव पास कर सबकी सलाह के साथ इस काम को करने का हमारा विचार है। महापौर ने कहा की शहर के पुराने गांधीवादी विचारक, कांग्रेस के वरिष्ठ साथी, शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ भी इस बारे में चर्चा की जाएगी।
Facebook Comments









