बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार।
इंदौर : संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 137वीं जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के ऐतिहासिक फैसले पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर महानगर हर्ष जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह ऐतिहासिक निर्णय बाबा साहब अंबेडकर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यहकेवल एक अवकाश नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प को मजबूती देने वाला कदम है, जिससे करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान को नई ऊंचाई मिलेगी। अनुसूचित जाति मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों पर मिठाई वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया।इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “बाबा साहब अमर रहें” के जयकारे लगाए।
अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजेश शिरोडकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस फैसले को बाबा साहब के न्याय और समता के विचारों को सम्मान देने वाला बताया और इसे करोड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए गर्व का क्षण करार दिया।
Related Posts
August 3, 2020 श्रावणी पूर्णिमा पर विजयवर्गीय ने कांटाफोड़ मन्दिर में भस्मारती में की शिरकत इंदौर : श्रावण सोमवार और श्रावणी पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग के अवसर पर नवलखा स्थित […]
July 18, 2022 पुष्यमित्र होंगे इंदौर के नए महापौर, सवा लाख से भी अधिक मतों से संजय शुक्ला को हराया
नगरीय निकाय निर्वाचन,इंदौर - 2022
इंदौर : नगर सरकार की जंग में बीजेपी ने एक बार फिर […]
July 31, 2025 ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान
भारत के बाजार में अमेरिकी सामान की उपलब्धता बढ़ाना चाहता है अमेरिका।
भारत के रूस से […]
November 21, 2021 स्व. कैलाश राजानी स्मृति चर्म रोग शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाइयां
देवास : पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत के बैनर तले युवा उद्योगपति स्वर्गीय कैलाश राजानी की […]
October 31, 2020 सूर्यकुमार, बुमराह ने मुंबई को प्ले ऑफ में दिलाई जगह
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
विराट की टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और अपेक्षाओं के […]
July 30, 2021 केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपेक्षित वर्ग तक पहुंचाएं- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी मंडलों की कार्यसमिति की बैठकें लगातार आयोजित हो रही हैं। सभी 28 मंडलों […]
October 29, 2021 खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
खंडवा उपचुनाव -
आदिवासी, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश
इंदौर, […]