नौसेना, थलसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, उन्हें सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा।
नई दिल्ली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भारत सरकार शिकंजा कसती जा रही है। सिंधु जल संधि रद्द करने, पाक दूतावास में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने और पाकस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम देने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को किसी भी तरह का एक्शन लेने की खुली छूट दे दी है।मंगलवार को पीएम आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई।प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में सेना को फ्री हैंड दिया ही गया है, वहीं प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा पर भी पैनी नजर रखने को कहा। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जल, थल और नभ तीनों सेनाओं के प्रमुख व चीफ ऑफ डीफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक में आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाने से लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन हुआ।
पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि ”मुझे अपनी सेना की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। उसे पूरी छूट है की वह आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने। इस उच्च स्तरीय बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी से मिलने अमित शाह भी पहुंचे। दोनों के बीच आगामी रणनीति को लेकर लंबी बातचीत हुई।
Related Posts
April 23, 2022 फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखा–धडी के प्रकरणों में फरार 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
August 2, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन में विराजेंगे शास्त्रोक्त विधि से बनें इंदौर के माटी गणेश इंदौर : अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भगवान राम के दिव्य मंदिर के भूमि पूजन समारोह […]
December 20, 2018 लोकसभा चुनाव में राफेल होगा सबसे बड़ा मुद्दा- पृथ्वीराज इंदौर: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में […]
April 22, 2021 85 फ़ीसदी कोरोना मरीज सामान्य इलाज से हो जाते हैं ठीक- डॉ. गुलेरिया
इंदौर : कोरोनावायरस के तेजी से फैल रहे प्रकोप के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान […]
May 1, 2021 सांवेर में विधायक निधि से बन रहा कोविड केअर सेंटर, मंत्री सिलावट ने किया निरीक्षण
इंदौर : सांवेर में बन रहे कोविड केयर सेंटर का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, और […]
August 31, 2020 ताजिया जुलूस निकालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, लगेगी रासुका इंदौर : शांति समिति की बैठक में लिए गए फैसले और रविवार के लॉकडाउन को दरकिनार कर खजराना […]
June 5, 2023 महिला का मोबाइल छीनकर भागे आरोपी गिरफ्तार
छीना हुआ मोबाइल क्राइम ब्रांच ने किया बरामद।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के राजीव गांधी […]