10 हजार से अधिक योग साधक करेंगे शिरकत।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा योग महाकुंभ का आयोजन।
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्था छवि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ‘योग महाकुंभ’ का आयोजन शुक्रवार, 20 जून को दशहरा मैदान, इंदौर पर किया जा रहा है। सुबह 06 से 08 बजे तक होनेवाले इस योग महाकुंभ में लगभग 10 हजार लोगों के भाग लेने का अनुमान है।
संस्था छवि के संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि योग महाकुंभ में अग्रवाल समाज फाउंडेशन, योग टेंपल, आयुर्वेद पंचकर्म एवं नैचुरोपैथी हॉस्पिटल, हरि ॐ योग केंद्र, टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. हेल्थ सेंट्रल और संस्था प्रहरी की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
गोपाल गोयल ने बताया कि श्री उत्तम स्वामीजी के सान्निध्य में होनेवाले इस योग महाकुंभ में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़ एवं बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और योग साधक भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. विनीता कोठारी और हरि ॐ योग केंद्र के डॉ. वर्मा भी मौजूद रहे।
Related Posts
October 21, 2022 व्यापारी के गोदामों में भरा गरीबों का 6 सौ कट्टे चांवल और अन्य खाद्य सामग्री जब्त
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की कालाबाजारी करने पर 600 चावल के कट्टे जब्त।
इंदौर […]
July 1, 2021 रालामंडल का वनविहार की तर्ज पर होगा विकास, बटरफ्लाई पार्क भी बनेगा
इंदौर : रालामंडल और उमड़ीखेड़ा के रूप में इन्दौर को पूर्ण विकसित नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन […]
May 31, 2023 आईडीए के मंच पर आईटी, स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को लेकर हुआ सार्थक संवाद
स्टार्टअप एवं आई.टी. कानक्लेव का हुआ सफल आयोजन।
इंदौर : गौरव दिवस सप्ताह के तहत […]
May 28, 2022 पांच स्थानों से वितरित होंगे इंदौर गौरव दिवस के मुख्य समारोह के प्रवेश पत्र
इंदौर : शहर के गौरव दिवस से जुड़े सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 31 मई को होगा। इस दिन […]
February 7, 2023 अब 10 की बजाए 17 हेक्टेयर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर
आईडीए बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय, 7 एकड़ भूमि भविष्य के विस्तार के लिए रहेगी […]
March 8, 2022 मप्र में 100 करोड़ की लागत से स्थापित होगा मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष
देवास में पोषण आहार संयंत्र का जेपी नड्डा और सीएम शिवराज ने किया शुभारम्भ।
स्व. […]
October 7, 2023 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म यारियां-2
प्रमोशन हेतु इंदौर आए फिल्म के कलाकार।
56 दुकान पर उठाया इंदौरी व्यंजनों का […]