इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब,मप्र द्वारा लसूड़िया परमार स्थित साईं धाम मंदिर में 111 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अतिथि अजीत भगत, वरिष्ठ पत्रकार मदन भगत, पूर्व पार्षद कृष्णा सोलंकी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मीना त्रिवेदी थे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण करने वाले कमल पटेल एवं राहुल पटेल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम साईं बाबा की आरती से प्रारंभ हुआ।कुछ सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विभिन्न प्रजाति के रोपे गए पौधे।
सभी साथियों ने मंदिर परिसर में 111 फलदार, छायादार और सुगन्धित फूलों वाले पौधों का रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता मीना त्रिवेदी एवं पूर्व पार्षद कृष्णा सोलंकी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर पौधारोपण व उनकी देखभाल की शपथ भी दिलाई। इसके बाद सभी ने प्रसादी के रूप में मालवी भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत डॉ. आर. के. जैन, स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, सोनाली यादव, मीना राणा शाह, सत्यजीत शिवणेकर, सुदेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, मोहन वर्मा, नितिन गुप्ता, संगीता शिवणेकर और सुनीता जोरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. के. जैन ने किया। आभार प्रवीण धनोतिया ने माना।








