इंदौर : सर्द होते मौसम में आग लगने की घटनाएं चौंका रही हैं। एक दिन पहले ही विजय नगर स्थित गोल्डन गेट होटल में हुए अग्निकांड के बाद मंगल- बुध की दरमियानी रात दवा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों और रहवासियों ने धुंआ निकलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायरब्रिगेड कर्मी दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। अंदर जाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को जेसीबी बुलवाकर दीवार तुड़वानी पड़ी। अंदर जाने पर पता चला कि आग अमित मेडिकल स्टोर में लगी है। पास की एक अन्य दुकान भी आग की चपेट में आ गई थी। दुकान के ताले तोड़कर आग पर पानी की बौछार की गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद 12 टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग में दुकान का फर्नीचर, दवाइयों का स्टॉक और अन्य सामान जल गया। लाखों रुपए के नुकसान की बात कही गई है।
Related Posts
December 22, 2022 महिला और बाल सुरक्षा पर कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऊर्जा डेस्क प्रभारी और बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया कार्यशाला में […]
September 6, 2024 पीटीसी में पदस्थ महिला सूबेदार ने सातवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
इंदौर : आजाद नगर मुसाखेड़ी इलाके के पीटीसी में रहने वाली महिला सूबेदार ने शुक्रवार सुबह […]
November 3, 2021 सैकड़ों प्रतिभागियों ने रंगोली स्पर्धा में शिरकत कर पेश की अपने हुनर की बानगी
इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में शहर की सबसे बड़ी रंगोली […]
July 8, 2020 मैं महाराजा या टाइगर नहीं जनसेवक हूं- कमलनाथ भोपाल : मंगलवार को बदनावर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा बैजनाथ महादेव […]
October 5, 2020 मोघे ने सीएम शिवराज से चर्चा कर मंडी शुल्क में कमीं का किया आग्रह
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने किसानों के हित में […]
May 6, 2019 सोनिया, राहुल, स्मृति सहित कई दिग्गजों की तकदीर ईवीएम में कैद नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ। […]
May 6, 2022 गडकरी ने फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
इंदौर : गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. अनिल सीमा गर्ग के तिरंगा यात्रा […]