इंदौर : शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। पहले ये जानकारी मिली थी कि मृतकों में आर्मी अफसर, उसके परिवार के 3 सदस्य और दो सहायक शामिल हैं। लेकिन जब कार की तलाशी ली गई और मौके पर पहुंची आर्मी इंटेलिजेंस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक जयप्रकाश झा कोई सैन्य अधिकारी नहीं एक लेफ्टिनेंट कर्नल के यहां सफाई कर्मचारी था। कार से रक्षा मंत्रालय से जुड़े कुछ दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है। आर्मी इंटेलिजेंस ने उस घर को भी सील कर दिया है जहां जयप्रकाश रहता था। घर से मिले लैपटॉप व मोबाइल को जब्त कर जांच में लिया गया है।
लैपटॉप में मिले फर्जी नियुक्ति पत्र।
आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस को जयप्रकाश के लैपटॉप में नए नियुक्ति पत्र मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि फर्जी नियुक्ति मामले में जयप्रकाश की कोई भूमिका हो सकती है। आर्मी अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि जयप्रकाश कहीं सेना की सूचनाएं तो लीक नहीं कर रहा था. जयप्रकाश की कार से एक ऐसी फाइल भी मिली है जिस पर एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस अपने- अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
Related Posts
- April 19, 2022 विवाह समारोह में पैर फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, चोटिल होने से बचे
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह एक हादसे में चोटिल होने से बच गए। दरअसल, बीजेपी के एक […]
- November 4, 2022 दो पहिया वाहन के जरिए मोबाइल छीन कर ले जाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा अन्नपूर्णा क्षेत्र में फरियादी के हाथों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग […]
- May 9, 2022 रूस – यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्थ रहने की नीति सही – भादुड़ी
२००८ से चल रही थी रूस,यूक्रेन में युद्ध की तैयारी।
इंदौर। रूस और यूक्रेन युद्ध में […]
- April 14, 2020 कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराए नहीं, प्रशासन ने कर रखी है पूरी तैयारी- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से घबराए […]
- March 17, 2024 सूने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : रात्रि में सूने घरों में चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय सिकलीगर गैंग का […]
- August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
- April 27, 2022 नगर निगम के साथ मिलकर जल संरक्षण अभियान को गति देगा बीएसएफ
इंदौर : नगर पालिका निगम इंदौर जल संरक्षण के अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चला रहा है। […]