इंदौर : बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है । सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा डुलहार फाटे के पास हुआ। सड़क पर गड्ढे से बचने की ड्राइवर ने कोशिश की। इस दौरान वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलटी खा गई।। घायल यात्रियों ने भी बताया कि इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर गड्ढे अधिक होने के कारण ड्राइवर ने गड्ढे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बस पलट गई।
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह दुर्घटना दोपहर दो बजे के करीब हुई। कुछ लोगों ने टायर फटने से हादसा होने की आशंका भी जताई है। सूचना के बाद मौके पर डायल 100, बोरगांव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। घायलों में किसी के गंभीर होने की फिलहाल सूचना नहीं है।
Related Posts
October 4, 2024 रतलाम के समीप मालगाड़ी के दो वैगन हुए बेपटरी, एक पलटी खाया
दिल्ली - मुंबई ट्रैक पर डाउन लाइन की गाड़ियां हुई प्रभावित।
किसी तरह की जनहानि […]
July 4, 2022 वोटर लिस्ट में एक ही बूथ पर दो जगह नाम दर्ज, बड़ी लापरवाही आई सामने..!
इंदौर : 'एक बूथ, दो जगह नाम' निर्वाचन आयोग की बड़ी गलती सामने आई है।आवेदन देने के बाद […]
April 26, 2021 इस सप्ताह तीन दिन बन्द रहेगा सियागंज होलसेल किराना बाजार, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर लिया निर्णय
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तेजी से अटैक कर कर रही है, उससे हालात बेहद […]
March 5, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी किए दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ […]
August 24, 2022 जनसुनवाई में पुलिस को मिले 38 शिकायती आवेदन
पुलिस अधिकारियों ने जनता की शिकायतों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश।
इन्दौर : […]
November 23, 2018 राज बब्बर के बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा एतराज इंदौर: कांग्रेस के नेता राज बब्बर के पीएम मोदी की माँ को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी […]
September 26, 2020 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए शासन- प्रशासन जिम्मेदार- कांग्रेस
इंदौर : चंद दिनों में ही कांग्रेस ने दूसरी बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बीजेपी की […]