इंदौर : फिलहाल शहर के पलासिया स्थित उदासीन आश्रम में विराजमान दिगम्बर जैन सन्त आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज जल्द ही हाईकोर्ट परिसर में अपने प्रवचनों से न्यायाधीशों और अभिभाषकों को लाभान्वित करेंगे। आचार्यश्री के शिष्य ब्रह्मचारी सुनील भैया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश और बार काउंसिल के पदाधिकारियों की पहल पर आचार्यश्री अपने प्रवचन और आशीर्वाद देने हाईकोर्ट आएंगे। वे देश के पहले ऐसे सन्त हैं जो किसी कोर्ट परिसर में प्रवचन देने जा रहे हैं। हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ब्रह्मचारी सुनील भैया के मुताबिक आचार्यश्री राजवाड़ा चौक में भी महती धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रतिभा स्थली पर जिनालय का करेंगे शिलान्यास।
आचार्यश्री विद्यासागरजी, विहार करते हुए सांवेर रोड पर रेवती रेंज स्थित प्रतिभा स्थली पहुंचेंगे। वे वहां 126 फ़ीट ऊंचे सहस्रकूट जिनालय का शिलान्यास करेंगे।इसी के साथ 225 फ़ीट ऊंचे सर्वतोभद्र मन्दिर की आधारशिला भी रखेंगे। ब्रह्मचारी सुनील भैया के अनुसार प्रतिभा स्थली पर संचालित बालिका विद्यालय का विस्तार किया जा रहा है। एक नया भवन भी बनाया जा रहा है।हर धर्म की गरीब वर्ग की बालिकाएं यहां रहकर 4 थी से 12 वी तक निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगी। करीब 16 सौ बच्चियों को यहां प्रवेश दिया जाएगा।
Related Posts
April 30, 2021 मनकामेश्वर कांटाफोड़ मन्दिर को मिली 15 और ऑक्सीजन मशीनें, अब कोरोना पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं कुल 40 मशीनें
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट और भक्तों द्वारा कोरोना पीड़ित […]
December 25, 2018 कमलनाथ के मंत्रिमंडल में संतुलन साधने की कवायद भोपाल: लंबे विचार- मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपना मंत्रिमंडल गठित कर लिया है। शपथ ग्रहण […]
November 8, 2022 मनीष सिंह के स्थान पर इलैया राजा बनाए गए इंदौर के नए कलेक्टर
मनीष सिंह को मप्र औद्योगिक विकास निगम और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सौंपी गई […]
November 16, 2024 परमलिया परिवार की भजन संध्या में बही भक्ति संगीत की धारा
इंदौर : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर इंदौर स्थित केट रोड पर परमालिया परिवार द्वारा […]
December 20, 2024 हाइकोर्ट बार एसो. के चुनाव में रितेश ईनानी अध्यक्ष, लोकेश मेहता सचिव चुने गए
इंदौर : हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रितेश ईनानी दोबारा अध्यक्ष चुन लिए […]
June 27, 2022 कांग्रेस के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुट जाएं- बाकलीवाल
इंदौर : शहर कांग्रेस के ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों की अहम बैठक महापौर प्रत्याशी संजय […]
March 24, 2025 शहीद भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु की शहादत को किया गया नमन
शहीद हेमू कालानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण।
इंदौर : शहीद […]